100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए... पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

Bihar News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने राजपाल यादव की मदद करने पर लालू यादव के बड़े  बेटे तेज प्रताप को उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि वे बहुत प्यारे और क्यूट इंसान हैं. तेजप्रताप यादव के विवाद पर एक्ट्रेस ने कहा कि उनको इस बारे में तो नहीं पता लेकिन लोगों का तो काम ही है कुछ न कुछ कहना. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की पत्नी से विवाद पर कहा कि शादी के बाद लड़के का दायित्व बढ़ जाता है
  • राजपाल यादव के जेल मामले में अक्षरा ने सभी कलाकारों से उनकी मदद करने का आह्वान किया
  • तेजप्रताप यादव की तारीफ करते हुए अक्षरा ने कहा कि वे बहुत प्यारे और क्यूट इंसान हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह का उनकी पत्नी से चल रहे विवाद से लेकर राजपाल यादव के जेल प्रकरण समेत कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. भोजपुरी सुपस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे विवाद पर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह का नाम लिए बिना बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा कि लड़की को अगर आप शादी करके लेकर जाते हैं तो आपका दायित्व बनता है कि वह 10 करोड़ मांगे या 20 करोड़, अगर वह 100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए.

ये भी पढ़ें- बिहार में 'सियासी तपिश' गायब! पहले चुनाव में चूके, अब विधानसभा में भी मौका गंवा रहा विपक्ष?

कलाकारों को राजपाल यादव की मदद करनी चाहिए

वहीं राजपाल यादव के जेल प्रकरण पर उन्होंने कहा कि उनके लिए हर कलाकार दुखी है, हर कलाकार को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए. बता दें कि करोड़ों रुपये के चेक बाउंस मामले में बहुत से लोह राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. लेकिन अब भी इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्होंने उनकी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया है. अक्षरा का कहना है कि कलाकारों  को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए.

तेजप्रताप को बताया प्यारा और क्यूट

राजपाल यादव की मदद करने पर लालू यादव के बड़े  बेटे तेज प्रताप को उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि वे बहुत प्यारे और क्यूट इंसान हैं. तेजप्रताप यादव के विवाद पर एक्ट्रेस ने कहा कि उनको इस बारे में तो नहीं पता लेकिन लोगों का तो काम ही है कुछ न कुछ कहना. 

नीट छात्रा का मामला बहुत ही शर्मनाक

वहीं नीट छात्रा की मौत मामले पर अक्षरा ने किसी भी टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि उनको इस बारे में कुछ भी पता नहीं है. वह इस मुद्दे से अवेयर ही नहीं हैं. लेकिन ये घटना बहुत ही शर्मनाक है. अगर ऐसी चीजें हो रही हैं तो सबसे पहले सरकार को सुधारना चाहिए. वहीं राबड़ी देवी के इस्तीफे पर अक्षरा ने कहा कि वह पॉलिटिक्स के बारे में इतना ज्यादा नहीं जानती हैं,लेकिन ये गलत बात है.

Featured Video Of The Day
M3M Foundation कैसे सरकार के साथ मिलकर तावड़ू में Development कर रहा है? | Haryana