विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2023

देव वाणी में कुंदन भारद्वाज के साथ दो-दो हाथ करेंगे सुनील थापा और देव सिंह

इस फिल्म में भोजपुरी, नेपाली और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर मनवा चुके दिग्गज अभिनेता सुनील थापा भी दमदार किरदार निभाते हुए नजर आएंगे,

देव वाणी में कुंदन भारद्वाज के साथ दो-दो हाथ करेंगे सुनील थापा और देव सिंह
हिंदी और नेपाली फिल्म देव वाणी
नई दिल्ली:

मौसम फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस एंड अनुजा एंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रेजेंट्स हिंदी और नेपाली फिल्म देव वाणी 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है. जिसमें सभी पोस्टर में कुंदन भारद्वाज एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे हैं. वही पोस्टर में सुनील थापा और देव सिंह भी गुस्सैल मूड में नजर आ रहे हैं. देव वाणी को पेन इंडिया लेवल पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है. इस फिल्म में टीवी, भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता कुंदन भारद्वाज  केंद्रीय भूमिका में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के साथ अभिनेत्री अनुजा लेपचा अपने डेब्यू करने जा रही है. फिल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक बाबू साहब बलामी ने संभाल रखी है. 

वही फ़िल्म का निर्माण निर्माता मीना खड़का एंड हीरा बहादुर लेपचा के द्वारा किया गया है. इस फिल्म में भोजपुरी, नेपाली और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर मनवा चुके दिग्गज अभिनेता सुनील थापा भी दमदार किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, वहीं भोजपुरी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता देव सिंह भी कुंदन के साथ दो दो हाथ करते नजर आने का वाले है. फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा. जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. वही फ़िल्म अपने अंतिम पोस्ट प्रोडूसशन फेस में है. 

फिल्म देव वाणी को लेकर अभिनेता कुंदन भारद्वाज ने कहा कि फिल्म की कहानी एक गरीबों के मसीहा की है, जो एक शहर के लोगों को जुल्मी दरिंदे के खौफ से आज़ाद करता है. इस फिल्म के माध्यम से हम एक सोशल संदेश भी दे रहे हैं. जिससे समाज में जागरूकता फैलेगी. अगर वो संदेश मैं आपको अभी बता दूं तो फिल्म की पूरी कहानी रिवील हो जाएगी. फिल्म के ट्रेलर को देखकर आपको समझ आ जायेगा कि ये फिल्म कितनी मेहनत से बनाई गई है. फिल्म में हॉलीवुड लेवल का एक्शन शूट किया गया है. 

निर्देशक बाबू साहब बलामी ने कहा कि फिल्म को हमने हिंदी और नेपाली भाषा मे शूट किया है. जिसमें हम कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है लेकिन जो आउटपुट निकल कर सामने आया है उसे देखकर हर टेक्नीशियन के चेहरे पर मुस्कान आ गई. फिल्म में आपको अवल दर्जे का इमोशन, एक्शन और ड्रामा देखने को मिलने वाला है. निर्माता मीना खड़का और हीरा बहादुर लेपचा ने कहा कि जब हमसे इस फिल्म को बनाने के लिए बात की गई तो हमने पहले इसकी कहानी को सुना. कहानी सुनते सुनते हमारी आंखों में अंशु आ गया. क्योंकि में जो इमोशन है वो हर किसी रुला देगा. वही फिल्म में कुंदन, सुनील और देव की जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. 

फिल्म देव वाणी में कुंदन भारद्वाज, सुनील थापा, अनुजा लेपचा, देव सिंह, रविन्द्र झा, धुर्वा कोइराला, मौसम पौडेल सहित कई कलाकार हैं. वही फिल्म के निर्देशक बाबू साहब बलामी, निर्माता मीना खड़का एंड हीरा बहादुर लेपचा, कार्यकारी निर्माता महेंद्र यादव, म्यूजिक मनोहर सुनाम, कैमरा हरि बहादुर घले, एक्शन श्री श्रेष्ठा, कोरियोग्राफर टेंजु योंजन, स्क्रीनप्ले/डॉयलोग नीराजन मेहता मंजीत, एडिटर बंदे प्रसाद, डिस्ट्रीब्यूटर सुनील मनान्धर, चीफ एडी तरकराज नेउपने है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dev Wani, Film Dev Wani, Hindi And Nepali Film Dev Wani, Nepali Film Dev Wani, Babu Saheb Balami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com