विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2020

Bhojpuri Song: पवन सिंह के बोल बम गीत 'हरियर हरियर चुड़िया' का धमाका, Video 2 करोड़ के पार

पवन सिंह (Pawan Singh) ने बोल बम भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है.

Bhojpuri Song: पवन सिंह के बोल बम गीत 'हरियर हरियर चुड़िया' का धमाका, Video 2 करोड़ के पार
पवन सिंह (Pawan Singh) का नया धमाका
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने बोल बम भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) से एक बार फिर धमाल मचा दिया है. सावन के मौके पर पवन सिंह (Pawan Singh) का यह गाना भोजपुरी दर्शक को खूब पसंद आ रहा है. उनके इस गाने का नाम 'हरियर हरियर चुड़िया' (Hariyar Hariyar Chudiya) है. यूट्यूब पर पवन सिंह के इस बोल बम गीत की धूम मची हुई है. टीम फिल्म्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर इस गाने को पब्लिश किया गया है.

पवन सिंह (Pawan Singh) के भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) 'हरियर हरियर चुड़िया' (Hariyar Hariyar Chudiya) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 2 करोड़ 37 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. पवन सिंह के इस गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं. जबकि छोटे बाबा ने इसका म्यूजिक दिया है. पवन सिंह के सुरों से सजा यह भोजपुरी बोल बम गीत खूब देखा जा रहा है.

पवन सिंह (Pawan Singh) को भोजपुरी सिनेमा का पावरस्टार क्यों कहा जाता है उन्होंने 'हरियर हरियर चुड़िया' (Hariyar Hariyar Chudiya) गाने से एक बार फिर से यह साबित भी कर दिया है. पवन सिंह का हाल ही में नया सॉन्ग 'नंबर ब्‍लॉक चल रहा है' रिलीज हुआ था. इस गाने को भोजपुरी दर्शकों ने खूब प्यार दिया. इससे पहले उनका पहला हिंदी सॉन्ग 'कमरिया हिला रही है' रिलीज हुआ था, जिसने एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. इस गाने में उनकी जोड़ी एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब के साथ खूब जमी थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Pawan Singh Song, Pawan Singh Bhojpuri Song, Hariyar Hariyar Chudiya Bol, Bhojpuri Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com