विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

पाकिस्तान में गूंजेगा 'जयश्रीराम', पहली बार फिल्म में उठेगा ट्रिपल तलाक का मुद्दा

भोजपुरी वर्ल्ड की इस साल की सबकी वेटिंग फिल्म 'पाकिस्तान में जयश्रीराम' 29 दिसंबर को मुंबई में रिलीज होने वाली है.

पाकिस्तान में गूंजेगा 'जयश्रीराम', पहली बार फिल्म में उठेगा ट्रिपल तलाक का मुद्दा
  • पहली बार फिल्म में उठेगा ट्रिपल तलाक का मुद्दा
  • भोजपुरी फिल्म 'पाकिस्तान में जयश्रीराम' जल्द होगी रिलीज
  • मोनालिसा और विक्रांत सिंह है स्टार एक्टर
नई दिल्ली: भोजपुरी वर्ल्ड की इस साल की सबकी वेटिंग फिल्म 'पाकिस्तान में जयश्रीराम' 29 दिसंबर को मुंबई में रिलीज होने वाली है. वहीं 26 जनवरी को बिहार और झारखंड में रिलीज किया जाएगा. चर्चा है कि इस फिल्म में काफी कुछ ऐसा है जिसे सीक्रेट रखा जा रहा है. इसी सीक्रेट में एक राज खुला है कि इस फिल्म में ट्रिपल तलाक के मुद्दे को भी दिखाया गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ये पहली फिल्म होगी जिसमें ट्रिपल तलाक के मुद्दे को काफी गंभीरता से दिखाया गया है. यह फिल्म पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद युग पर तो अपना पक्ष रखेगी ही साथ ही ट्रिपल तलाक के मुद्दे को भी गंभीरता से उठायेगी.

पढ़ें: अब Bigg Boss 11 देखने की जरूरत नहीं, इस पूर्व कंटेस्टेंट ने बताया विनर का नाम

गदर जैसी कामयाब भोजपुरी फिल्म बनाने वाले दबंग निर्माता भुपेन्द्र विजय सिंह और बबलु गुप्ता ने इस भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया है. जबकि निर्देशन रमाकांत प्रसाद ने किया है. इस फिल्म में बिग बॉस की मस्त-मस्त गर्ल मोनालिसा और हीमैन विक्रांत सिंह की मुख्य भूमिका है. इस फिल्म को लेकर पूरी टीम एक्साइटेड है. खुद इस फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो का हिस्सा बनने के लिए मोनालिशा और विक्रांत कतर में आयोजित एक शो को करने के बाद सीधे पहुंच रहे हैं और यहां से घर जाने की जगह वे इस फिल्म को देखने दर्शकों के साथ मौजूद रहेंगे. 

जब से इस फिल्म की घोषणा हुई तब से ही हर कोई इस फिल्म को देखना चाहता है. इस फिल्म के निर्माता भुपेन्द्र विजय सिंह और बबलू गुप्ता ने इस फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर इस फिल्म के प्रति लोगो में उत्सुकता और बढ़ा दी है. राजपूत फिल्म्स फैक्ट्री के बैनर तले बनी इस भोजपुरी फिल्म में विक्रांत और मोनालिसा की जोड़ी साथ नजर आएगी. फिल्म का संगीत और संवाद भी निर्देशक रमाकांत प्रसाद ने तैयार किया है.

VIDEO: पहले से ही आ रही थी बीजेपी की जीत की आवाज : रवि किशन

जबरदस्त मारधाड़ से भरी इस फिल्म के एक्शन को हीरा यादव ने निर्देशित किया है जबकि फिल्म के कार्यकारी निर्माता गौरव सिंह हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Pakistan Mein Jai Sri Ram, Vikrant Singh, Triple Talaq, Bhojpuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com