Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के होली सॉन्ग 'बदल गइली काजल' का जबरदस्त धमाल, खूब वायरल हो रहा Video

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का होली सॉन्ग (Holi Song 2021) 'बदल गइली काजल' (Badal Gayili Kajal) खूब धूम मचा रहा है.

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के होली सॉन्ग 'बदल गइली काजल' का जबरदस्त धमाल, खूब वायरल हो रहा Video

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने मचाया धमाल

नई दिल्ली:

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हर नए मौके पर भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) से दर्शकों को एंटरटेन करते हैं. अब होली (Holi 2021) आने में ज्यादा समय नहीं बचा है इसी को देखते हुए खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) ने एक होली सॉन्ग (Holi Song 2021) रिलीज किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song) के इस गाने का नाम 'बदल गइली काजल' (Badal Gayili Kajal) है. 

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) 'बदल गइली काजल' (Badal Gayili Kajal) को रिलीज हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं. इस गाने के व्यूज की बात करें तो अभी तक वीडियो को 43 लाख 40 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. खेसारी के अलावा इसी गाने को अंतरा सिंह प्रियंका ने भी गाया है. अखिलेश कश्यप ने इसके बोल लिखे हैं. श्याम सुंदर ने इसका म्यूजिक दिया है. आदिशक्ति फिलम्स के बैनर तले गाने को रिलीज किया गया है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. साल 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातों-रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं. खेसारी लाल यादव ने बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया था.