विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2018

कठुआ रेप केस पर इस एक्ट्रेस को आया गुस्सा, बोलीं- दोषियों को फांसी मिलनी ही चाहिए

भोजपुरी फिल्‍मों की स्टार गार्गी पंडित ने कठुआ, उन्‍नाव, सासाराम, सूरत समेत देश के अन्‍य हिस्‍सों में बच्‍ची के साथ रेप के मामले में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है.

कठुआ रेप केस पर इस एक्ट्रेस को आया गुस्सा, बोलीं- दोषियों को फांसी मिलनी ही चाहिए
भोजपुरी एक्ट्रेस गार्गी पंडित
  • भोजपुरी स्टार हैं गार्गी
  • कठुआ रेप केस पर दिया है रिएक्शन
  • फांसी की मांग की है
नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्‍मों की स्टार गार्गी पंडित ने कठुआ, उन्‍नाव, सासाराम, सूरत समेत देश के अन्‍य हिस्‍सों में बच्‍ची के साथ रेप के मामले में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है. उन्‍होंने गुस्‍से का इजहार करते हुए कहा कि ये बेहद दुखद और शर्मनाक है कि बच्चियों के साथ लगातार रेप के मामले सामने आ रहे हैं. गार्गी ने कहा कि मासूम बच्चियों के साथ रेप की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सरकार के साथ-साथ समाज को भी सोचना होगा. गार्गी का यह सवाल तो एकदम सही है और बतौर सेलेब्रिटी इस तरह के मामलों में आगे आना चाहिए.

कठुआ रेप पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ऐसी घटना शर्मनाक है

गार्गी ने कहा कि अगर आरोपियों का दोष सिद्ध हो चुका है तो उसे फांसी मिलनी ही चाहिए. उन्‍होंने ऐसे मामलों में कोर्ट में देरी पर भी चिंता जताई और कहा कि रेप मामलों की सुनवाई फास्‍ट टैक कोर्ट के जरिये होनी चाहिए. निर्भया कांड को भी काफी समय हो गया. मगर अब तक फाइनल रिजल्‍ट नहीं आ पाया है. आंकड़े तो और भी भयावह हैं. इसके खिलाफ सरकार को स्‍टैंड लेना चाहिए. राजनैतिक दलों को आपसी मतभेद भुलाकार ऐसे मामलों में एक साथ आना चाहिए और दोषी को फांसी की सजा दिलवानी चाहिए.

उत्तर प्रदेश : एटा में 8 साल की मासूम के साथ रेप कर काट दिया गला

उन्‍होंने कहा कि समाज के लोगों को भी इस मानसिकता के बारे में सोचना होगा. सरकार को तो सब पता है, मगर वो ऐसे मामलों में अभी तक सीरियस नहीं है. इसके अलावा एनजीओ को भी और बड़े स्‍तर पर काम करना चाहिए, क्‍योंकि उनके पास सेलिब्रिटी सपोर्ट होता है. इसलिए उनकी बातों का असर लोगों पर होगा.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Gargi Pandit, Kathua Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com