विज्ञापन

छठ पूजा पर आई विक्रांत सिंह राजपूत- मणि भट्टाचार्य की ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2’, आस्था और परंपरा को समर्पित फिल्म सुबह 6 बजे यूट्यूब पर हुई रिलीज 

छठ महापर्व के अवसर पर विक्रांत सिंह राजपूत और मणि भट्टाचार्य की फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर सुबह 6 बजे से दर्शकों के लिए हो गया है, जिसे फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

छठ पूजा पर आई विक्रांत सिंह राजपूत- मणि भट्टाचार्य की ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2’, आस्था और परंपरा को समर्पित फिल्म सुबह 6 बजे यूट्यूब पर हुई रिलीज 
विक्रांत सिंह और मणि भट्टाचार्य की ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2’ रिलीज, यूट्यूब पर देखें फ्री
youtube

भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए छठ महापर्व पर एक खास सौगात सामने आई है. छठी मईया की आस्था, लोक परंपरा और पारिवारिक भावनाओं से सजी भोजपुरी फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर आज, 13 नवंबर 2026 की सुबह 6 बजे एडवाइज भोजपुरी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी. इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका था, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. अब फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जहां दर्शक घर बैठे छठ महापर्व की आस्था और भावनाओं से जुड़ी इस विशेष प्रस्तुति का आनंद ले सकते हैं. 

हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2 हुई यूट्यूब पर रिलीज

फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत और मणि भट्टाचार्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इनके अलावा श्रद्धा नवल, प्रेम दुबे, भोपी सिंह, स्वीटी सिंह राजपूत और रूपा सिंह भी अहम किरदारों में हैं. वहीं, यामिनी सिंह गेस्ट अपीयरेंस में दिखाई दे रही हैं. फिल्म के निर्देशक अजित कुमार ने कहा कि इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य छठ महापर्व की आस्था, परंपरा और भावनाओं को मनोरंजक अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाना है. फिल्म में छठी मईया के प्रति श्रद्धा के साथ पारिवारिक रिश्तों और लोकसंस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी. 

ये भी पढ़ें- Pawan Singh Chhath Song: पवन सिंह का भोजपुरी छठ गीत, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में सबसे ज्यादा देखा गया गाना, यूट्यूब पर 241 मिलियन व्यूज 

हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2 के बारे में 

सह-निर्माता अथर्व नाहर ने कहा कि छठ बिहार और पूर्वांचल के लोगों की आस्था से गहराई से जुड़ा महापर्व है. इस फिल्म के माध्यम से छठी मईया के प्रति श्रद्धा और पर्व की सांस्कृतिक महत्ता को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है. फिल्म की कहानी और लेखन प्राण नाथ ने किया है. सह-निर्माता अथर्व नाहर तथा कार्यकारी निर्माता शिवम सिंह हैं. संगीतकार ओम झा हैं और गीत प्यारे लाल यादव (कवि जी) ने लिखे हैं. फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के लिए बना था 29 साल पुराना वो गाना, सुदेश भोसले ने की बिग बी की नकल , जॉनी लीवर का ने किया हिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Puja, Chhath Puja Movie, Bhojpuri Movie, New Bhojpuri Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com