विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2018

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' में काजल राघवानी के बिंदास तेवर, अपनाएंगी मंदाकिनी वाला अंदाज

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी खूब तहलका मचाए हुए है. 'संघर्ष' फिल्म में काजल राघवानी वे काम करेंगी जो 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी ने किया था.

खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' में काजल राघवानी के बिंदास तेवर, अपनाएंगी मंदाकिनी वाला अंदाज
Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव की 'संघर्ष' में मंदाकिनी वाला काम करेंगी काजल राघवानी
  • पहली बार ऐसा होगा भोजपुरी सिनेमा में
  • काजल राघवानी करने जा रही हैं ये धमाका
  • 'संघर्ष' है फिल्म का नाम
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, और बॉलीवुड से भी ज्यादा सॉलिड टॉपिक उठा रहा है और कुछ नया करने की जुगत में नजर आता है. खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी खूब तहलका मचाए हुए है. काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की अगली भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' है जिसमें दोनों फिर से रॉक करने जा रहे हैं. इस भोजपुरी मूवी में काजल राघवानी वही सीन परदे पर करती नजर आएंगी जो 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी ने किया था और 'दूध का कर्ज' में अरूणा ईरानी ने किया था. जी हां, 'संघर्ष' में मातृत्व का भरपूर नजारा मिलेगा. जिस तरह मंदाकिनी 'राम तेरी गंगा मैली' में अपने बच्चे को फीड कराती नजर आई थीं, उसी तरह काजल राघवानी भी 'संघर्ष' में मातृत्व के इस दिल को छू लेने वाले दृश्य को जिंदा करेंगी.

खेसारी लाल यादव का ट्रेलर हुआ सुपरहिट, 40 लाख से ज्यादा बार देखा गया VIDEO



खेसारी लाल यादव बोले 'मौसम सुहाना हो गईल', मोरनी की तरह नाचने लगी ये हसीना... देखें वीडियो

भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' से जुड़े सूत्रों ने इस बार में जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि इस भोजपुरी मूवी में मां का दिल को छू लेने वाला अवतार नजर आएगा और काजल राघवानी बहुत ही मार्मिकता के साथ इस दृश्य को पेश करेंगी. वाकई इस तरह के सीन को परदे पर अंजाम देने के लिए काफी हिम्मत चाहिए होती है, और काजल राघवानी ने दिखा दिया है कि वे एक्टिंग में माहिर हैं, और सीन में जान फूंकने के लिए वे कुछ भी कर सकती हैं. 

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का 'सरसो ने सगिया' पर मचाया धमाल, जनता हुई बेहाल- देखें Video



सोशल मीडिया पर बेली डांस की धूम, अब बॉलीवुड की इस हसीन एक्ट्रेस ने यूं मटकाई कमर

भोजपुरी सिनेमा के विशेषज्ञ मान रहे हैं कि काजल राघवानी का यह सीन भोजपुरी सिनेमा में काफी मायने रखता है, और यह भोजपुरी सिनेमा की दशा-दिशा बदलकर रख देगा.  'संघर्ष' फिल्म को पराग पाटिल डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में खेसारी लाल यादव दो अवतारों में नजर आएंगे. खेसारी लाल यादव जवानी और बुढ़ापे के दो किरदार करेंगे. वैसे भी फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, उसे लेकर पहले से ही जबरदस्त हाइप है, लेकिन काजल राघवानी के इस बिंदास कदम ने फिल्म को लेकर सरगर्मियां और बढ़ा दी हैं, और बतौर एक्ट्रेस उनके लिए रिस्पेक्ट भी. 

  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajal Raghwani, Mandakini Ram Teri Ganga Maili, Bhojpuri Cinema Khesari Lal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com