विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2020

New Bhojpuri Song 2020: पवन सिंह के नए सॉन्ग 'बताव गोरी कैसे जिएंगे' का धमाका, दो हसीनाओं के बीच फंसे पावर स्टार

Bhojpuri Gana Video Song: पवन सिंह (Pawan Singh) के नए भोजपुरी गाने (Bhojpuri Geet 2020) 'बताव गोरी कैसे जिएंगे' (Batawa Gori Kaise Jiyenge) ने रिलीज होते ही घमाल मचा दिया है.

New Bhojpuri Song 2020: पवन सिंह के नए सॉन्ग 'बताव गोरी कैसे जिएंगे' का धमाका, दो हसीनाओं के बीच फंसे पावर स्टार
Bhojpuri Gana Video Song: पवन सिंह (Pawan Singh) ने गाने से मचाई धूम
  • भोजपुरी गीत ने यूट्यूब पर मचाया धमाल
  • भोजपुरी वीडियो सॉन्ग को खूब सुन रहे हैं फैन्स
  • पवन सिंह का दिखा धांसू अंदाज
नई दिल्ली:

पवन सिंह (Pawan Singh) को भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में पावर स्टार के नाम से जाना जाता है. उनके भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Geet 2020) आते ही धमाल मचा देते हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'पवन पुत्र' (Pawan Putra) का सॉन्ग 'बताव गोरी कैसे जिएंगे' (Batawa Gori Kaise Jiyenge) ने रिलीज होते ही घमाल मचाना शुरू कर दिया है. इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Gana Video Song) में पवन सिंह दो हसीनाओं के बीच फंसे नजर आ रहे हैं. इस गाने को यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है. कुछ घंटे पहले ही रिलीज हुए इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) में पवन सिंह के अलावा प्रियंका सिंह और अल्का झा ने अपनी आवाज दी है.

पवन सिंह (Pawan Singh) के भोजपुरी सॉन्ग (Bhopuri Geet 2020) 'बताव गोरी कैसे जिएंगे' (Batawa Gori Kaise Jiyenge) को कुछ ही घंटे में 17 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. भोजपुरी फिल्म 'पवन पुत्र' (Pawan Putra) का यह पहला गाना (Bhojpuri Video Song) है. इस फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने खूब सराहा था. फिल्म को लेकर पवन सिंह बेहद आशान्वित हैं. पवन सिंह ने बीते दिनों कहा था कि 'पवन पुत्र' उनके लिए बेहद खास है.

पवन सिंह (Pawan Singh) ने कहा था, "इस फिल्म में इंटरटेंमेंट का पूरा डोज तो मिलेगा ही, साथ ही यह दूसरी अन्य भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Film) से भी यह अलग होगी. इसमें मेरा किरदार बेहद खूबसूरत है. दर्शकों को यकीनन यह किरदार पसंद आएगा. यह इस साल में रिलीज होने वाली मेरी पहली फिल्म जरूर है, लेकिन जिस तरह से मुझे पसंद करने वाले और भोजपुरी के तमाम दर्शकों ने इस फिल्म के ट्रेलर व गानों को प्यार और आशीर्वाद दिया है, उससे हमें उम्मीद है कि फिल्म को भी वे खूब प्यार देंगे."

फिल्म  'पवन पुत्र' (Pawan Putra) में पवन सिंह पवन सिंह (Pawan Singh) मुख्य भूमिका में हैं, साथ में काजल राघवानी, प्रियंका पंडित ने भी इसमें काम किया है. इस फिल्म से नवोदित अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी और रितु पांडेय को भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर लॉन्च किया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Bhojpuri Video Song, Batawa Gori Kaise Jiyenge, Pawan Putra, Bhojpuri Gana Video Song, Bhojpuri Geet 2020, Bhojpuri Viral Video, Bhojpuri Holi Songs, Bhojpuri Geet, Bhojpuri Gana, New Bhojpuri Video Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com