विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

आइटम गर्ल संभावना सेठ के डांस के साथ हुआ गोविंदा का भोजपुरी फिल्मों में आगाज

बॉलीवुड में लंबे अरसे बाद एक्टिव हुए गोविंदा अब भोजपुरी सिनेमा की ओर भी रुख कर रहे हैं. वे भोजपुरी फिल्म ‘हल्फा मचाके गईल’ में नजर आएंगे.

आइटम गर्ल संभावना सेठ के डांस के साथ हुआ गोविंदा का भोजपुरी फिल्मों में आगाज
भोजपुरी फिल्म के सेट पर गोविंदा
  • फिल्म में डांस करेंगे गोविंदा
  • बॉलीवुड में भी हैं एक्टिव
  • भोजपुरी सिनेमा में रखें कदम
नई दिल्ली: बॉलीवुड में लंबे अरसे बाद एक्टिव हुए गोविंदा अब भोजपुरी सिनेमा की ओर भी रुख कर रहे हैं. वे भोजपुरी फिल्म ‘हल्फा मचाके गईल’ में नजर आएंगे. हालांकि वे फिल्म में हीरो नहीं हैं, सिर्फ एक डांस सिक्वेंस में वे नजर आएंगे. इस भोजपुरी फिल्म में सुपरस्टार गोविंदा पर भोजपुरिया अंदाज में खास डांस फिल्माया जाएगा. जिसके लिए भव्य सेट भी लगाया जाएगा. इस फिल्म का मुहूर्त संभावना सेठ के डांस के साथ किया गया जिसमें गोविंदा खास मेहमान थे. 

Video: ये फिल्म नहीं आसां : 15 साल बाद बतौर हीरो गोविंदा की वापसी



Bigg Boss 11 में जाने से चूकी थीं ये भोजपुरी क्वीन, भड़ास निकालते हुए बोलीं- घर में सारे पागल भरे हैं

फिल्म का निर्माण निर्माता रमेश नैय्यर, पवन कुमार और हरीश कुमार कर रहे हैं. इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमाजगत को एक नया अभिनेता मिलने वाला है जिसका नाम है राघव नैयर. ‘हल्फा मचाके गइल’ का निर्देशन प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं. अब जाहिर सी बात है कि अगर किसी फिल्म में गोविंदा होंगे तो उस फिल्म में संगीत और नृत्य का बोलबाला होगा सो इस फिल्म में भी गीत संगीत पर खास जोर दिया जा रहा है. 

Youtube पर आम्रपाली का कहर, 24 घंटे में दो मिलियन लोग देख चुके हैं ये फिल्म

सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में बालीवुड के कई और बड़े सितारे अपना जलवा दिखाते नजर  आएंगे. जिनके नाम धीरे-धीरे सामने आएंगे. इस फिल्म की यूनिट अब गुजरात के हल्लोल के लिए रवाना हो चुकी है जहां इसकी शूटिंग को अंजाम दिया जाएगा. फिल्म मई 2018 में रिलीज होगी.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda Actor, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com