विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2018

आम्रपाली दुबे ने हाथ में उठाई बंदूक, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने यूं रोकना चाहा लेकिन...

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार एक्टर पवन सिंह और यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे एक साथ एक स्क्रीन पर काम करती हुए दिखाई देंगे.

आम्रपाली दुबे ने हाथ में उठाई बंदूक, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने यूं रोकना चाहा लेकिन...
भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे और पवन सिंह
  • भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू
  • 'शेर सिंह' में होंगे आम्रपाली-पवन
  • तस्वीरें इंटरनेट पर हो रहे वायरल
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार एक्टर पवन सिंह और यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे एक साथ एक स्क्रीन पर काम करती हुए दिखाई देंगे. भोजपुरी के दोनों ही स्टार्स अब नई फिल्म 'शेर सिंह' में काम कर रहे हैं. भोजपुरी फिल्म 'वांटेड' सुपरहिट होने के बाद पवन सिंह के अपोजिट यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे नजर आएंगी. निर्देशक शशांक राय की भोजपुरी फ़िल्म 'शेर सिंह' की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है. इसी फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. एक तस्वीर में आम्रपाली दुबे हाथ में बंदूक ताने खड़ी हैं तो पीछे से पवन कुमार उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद क्या होता है इसके लिए फिल्म देखना होगा.

आम्रपाली दुबे ने किया जाह्नवी कपूर को कॉपी, इस शख्स को कह बैठीं- 'आई लव यू', देखें वीडियो

इस फिल्म का एक शेड्यूल की शूटिंग बैंकाक और पटाया में भी किया जाएगा. यह जानकारी खुद निर्देशक शशांक राय ने दी. ट्रेड पंडितों को लगता भी है कि यह जोड़ी भोजपुरी सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़ देगी. उनका कहना है कि दोनों इस इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं. दोनों का अपना ऑडियंस वर्ग है, जिसका लाभ फ़िल्म को प्लस होकर मिल सकता है.

सुपरस्टार एक्टर के साथ दिखेंगी यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे, 'शेर सिंह' से मचेगा तहलका

वैसे भी पवन सिंह की पिछली फिल्म में आम्रपाली ने 'रात दिया बुता के' गाना किया था, जिस करोड़ों लोगों ने देखा. यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था. इसी आधार पर ट्रेड पंडितों के गणित कहता है कि फ़िल्म सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित कर सकता है.

फ़िल्म में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के अलावा बॉलीवुड खलनायक अशोक समर्थ समेत जसवंत कुमार, संजय वर्मा, स्वीटी सिंह भी नज़र आएंगे. उधर फ़िल्म 'शेर सिंह' के शूटिंग शुरू होते ही भोजपुरी बॉक्स आफिस की गर्मी बढ़ने लगी है. चारों ओर इस फ़िल्म के चर्चे हैं.

पवन सिंह ने भोले बनकर चांदनी सिंह को की मनाने की कोशिश, यूट्यूब पर 30 लाख बार देखा गया भोजपुरी

देखें वीडियो-


फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक शशांक राय को भी 'शेर सिंह' से काफी उम्मीदें हैं. उनका कहना है कि फ़िल्म में बहुत कुछ नया होगा. यह बहुत बड़ी और मनोरंजन करने वाली फिल्म है. फिल्म 'शेर सिंह' में एक्शन और रोमांस का लेवल अलग ही होगा. जहां फ़िल्म में पवन सिंह का किरदार शानदार है, वहीं आम्रपाली दुबे भी कम नज़र नहीं आएंगी. फ़िल्म के गाने और डांस में भी वेरिएंट्स मिलेंगे.

आम्रपाली दुबे ने किया जाह्नवी कपूर को कॉपी, इस शख्स को कह बैठीं- 'आई लव यू', देखें वीडियो

निर्देशक शशांक राय ने बताया कि फ़िल्म 'शेर सिंह' के संगीतकार छोटे बाबा हैं, जबकि गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल, मनोज मतलबी हैं. इस सुरीले गानों में आवाज इंदु सोनाली, व्यास जी, खुशबू जैन, अलका झा और प्रियंका सिंह की है. को-प्रोड्यूसर मनीष सिंह हैं. फ़िल्म की स्क्रिप्ट वीरू ठाकुर ने लिखी है. डीओपी सुधांशु शेखर, एचओईपी राज वीर हैं. क्रिएटिव डायरेक्टर ठाकुर विजय और, कविता सुनीता क्रिएशन का होगा.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Bhojpuri, Pawan Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com