भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 2 फरवरी को अपना 43वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों और फैंस ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. लेकिन जिसकी बधाई की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे हैं. उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार को बेहद खास और अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.
इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार मिलता रहा है. निरहुआ के जन्मदिन पर आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर उनके साथ अपना बेहद खास वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने दिग्गज अभिनेता को सपनों का राजा बताया है. आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने चाहने वालों को लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. आम्रपाली दुबे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस वीडियो में वह निरहुआ के साथ दिखाई दे रही हैं. वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की कई फिल्मों की तस्वीरें भी मौजूद हैं. इस वीडियो को शेयर कर अभिनेत्री ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सपना के राजा दिनेश लाल यादव, हमेशा खुश रहें, स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें और सबके दिलों पर ऐसे ही राज करते रहें.' सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे और निरहुआ का यह वीडियो वायरल हो रहा है. कई फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं