बनाने चले थे कुछ, बन गया YouTube, क्या आपको पता था कि एक फ्लॉप आइडिया से बना यूट्यूब?

एक छोटा सा कमरा, तीन दोस्त और एक फेल आइडिया...उस शाम शायद उन्हें खुद भी अंदाजा नहीं था कि उनकी नाकामी दुनिया की सबसे बड़ी कामयाबी में बदलने वाली है. यही से शुरू हुई YouTube success story.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फ्लॉप डेटिंग साइट से बना YouTube, तीन दोस्तों की नाकामी ने रच दी इंटरनेट की नई दास्तान

First video on YouTube: साल 2005 में Silicon Valley के एक छोटे ऑफिस में तीन दोस्त अपनी वेबसाइट 'ट्यून इन, हुक अप' (Tune In, Hook Up) को लेकर परेशान बैठे थे. यह एक वीडियो डेटिंग प्लेटफॉर्म था, लेकिन कई हफ्तों बाद भी कोई वीडियो अपलोड नहीं हुआ. यह साफ था कि आइडिया फ्लॉप हो चुका है. ये तीनों थे चाड हर्ले (Chad Hurley), स्टीव चेन (Steve Chen) और जावेद करीम (Jawed Karim). तीनों पहले PayPal में साथ काम कर चुके थे.

ये भी पढ़ें:-कराची की इस मजार में रहता है 200 मगरमच्छों का खानदान, मांस की जगह खाते हैं मिठाइयां

फेल आइडिया से नई सोच (From Failure to New Vision)

2004 की सुनामी और Janet Jackson के विवादित वीडियो क्लिप को ऑनलाइन ढूंढना मुश्किल था. तब उन्हें लगा कि इंटरनेट पर वीडियो शेयर करना आसान होना चाहिए. उन्होंने डेटिंग साइट का प्लान छोड़ा और 14 फरवरी 2005 को YouTube डोमेन रजिस्टर कर लिया. पहला वीडियो 19 सेकंड का था, मी एट द जू (Me at the Zoo) जिसे जावेद करीम ने अपलोड किया. साधारण सा वीडियो, लेकिन क्रांति की शुरुआत.

तेजी से बढ़ता प्लेटफॉर्म (Rapid Growth of YouTube)

कुछ ही महीनों में YouTube growth story ने रफ्तार पकड़ ली. दिसंबर 2005 तक रोज 20 लाख से ज्यादा लोग साइट पर आने लगे. सर्वर खर्च बढ़ रहा था, लेकिन कमाई का मॉडल साफ नहीं था. इसी बीच Google ने इसकी ताकत पहचानी और 2006 में 1.65 billion dollar में YouTube को खरीद लिया. यह डील टेक इतिहास की सबसे चर्चित डील में गिनी जाती है.

ये भी पढ़ें:-40 साल बाद फिर बेचैन हो उठा ये ज्वालामुखी, हलचल देख वैज्ञानिकों की छूटी कपकपी, क्या दोहराएगा 1982 जैसा विस्फोट?

यूट्यूब की शुरुआत कैसे हुई (Google YouTube deal 2006)

आज YouTube दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म है. यह कहानी बताती है कि नाकामी कभी -कभी कामयाबी की दहलीज होती है. एक फेल डेटिंग साइट ने दुनिया को क्रिएटर इकॉनमी दी. आखिर में बस इतना कि कभी कभी एक छोटा सा फेल आइडिया ही दुनिया बदल देता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-मौत के बाद क्या होता है? रिसर्च में डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Featured Video Of The Day
AI Impact Summit Delhi 2026: 800 से ज्यादा स्टार्टअप्स और 2.5 लाख लोगों का मेला, PM मोदी ने दी बधाई