12 लाख कमाने वाली महिला ने 65 लाख की नौकरी के लिए किया अप्लाई, रिजेक्ट होने पर किया सेलिब्रेट, जानिए क्यों?

12 लाख रुपये सैलरी वाली महिला ने 75 लाख रुपये की नौकरी के लिए अप्लाई किया, लेकिन सिलेक्शन नहीं हुआ. फिर भी उसने इसे प्यारी हार बताया. जानिए कैसे इस अनुभव ने उसकी सोच और आत्मविश्वास बदल दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंटरव्यू में हारकर भी जीत गई ये महिला, बोली- यहीं से समझ आया मेरी असली काबिलियत

एक महिला की ईमानदार कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जो बताती है कि हर हार बुरी नहीं होती. कभी-कभी असफलता ही आपको आपकी असली ताकत का एहसास कराती है. ऋतु मौर्य नाम की महिला ने बताया कि उन्होंने एक ऐसी नौकरी के लिए अप्लाई किया, जिसका पैकेज 65 लाख रुपये से 75 लाख रुपये सालाना था, जबकि उस समय उनकी सैलरी करीब 12 लाख रुपये थी. उन्हें लगा कि यह नौकरी उनकी क्षमता से बाहर है, लेकिन फिर भी उन्होंने कोशिश की.

इंटरव्यू तक पहुंचीं, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन

ऋतु ने बताया, कि शुरुआत में वह खुद को इस नौकरी के लिए योग्य नहीं मान रही थीं. लेकिन, एक सहकर्मी के कहने पर उन्होंने अप्लाई किया. हैरानी की बात यह रही कि वह इंटरव्यू के कई राउंड पार करते हुए फाइनल राउंड तक पहुंच गईं. हालांकि, अंत में कंपनी ने उनसे ज्यादा अनुभव वाले (करीब 15 साल अनुभव) उम्मीदवार को चुन लिया. ऋतु ने इस फैसले को पूरी तरह सही माना, लेकिन उन्होंने इसे हार नहीं बल्कि 'प्यारी हार' बताया.

देखें Video:

आत्मविश्वास में आया बड़ा बदलाव

ऋतु कहती हैं कि इस अनुभव ने उनकी सोच बदल दी. उन्हें एहसास हुआ कि वह जितना खुद को समझती थीं, उससे कहीं ज्यादा काबिल हैं. उन्होंने बताया कि अगर वह पहले ही खुद को रोक देतीं, तो शायद कभी यह नहीं जान पातीं कि वह इतनी बड़ी नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट हो सकती हैं. यह अनुभव उनके जीवन का एक अहम मोड़ बन गया, जिसने उन्हें बड़े सपने देखने और उन पर काम करने की हिम्मत दी.

Advertisement

लोगों को दिया खास संदेश

वीडियो के अंत में ऋतु ने लोगों को सलाह दी कि कभी भी खुद को कम न समझें. उन्होंने कहा, कि अक्सर हम खुद ही अपनी सीमाएं तय कर लेते हैं, जबकि असल में हमारी क्षमता उससे कहीं ज्यादा होती है. इसलिए खुद को मौका देना बेहद जरूरी है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: रील बना रही लड़कियों के बीच में कूद पड़ा सिक्योरिटी गार्ड, ‘बेबी डॉल' पर ऐसे नाचा, लोग बोले- असली Baby Doll!

बेटे ने मां को दिया ज़िंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज, सामने लाकर खड़ा कर दिया उनके बचपन का क्रश और फिर जो हुआ...

शानदार पैकेज, बड़ी कंपनी… फिर भी इंजीनियर ने ठुकरा दी 47 लाख की नौकरी, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Featured Video Of The Day
Iran-America बातचीत फेल!Islamabad में क्यों बिगड़ी बात? | US-Iran Talks Fail
Topics mentioned in this article