कार में बैठी महिला और फूल बेचने वाली बच्ची की बातचीत ने लोगों को रुला दिया, Video वायरल

मुंबई की एक महिला और सड़क पर फूल बेचने वाली बच्ची की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने लोगों को इंसानियत, दयालुता और छोटी मदद के बड़े असर का संदेश दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुंबई की इस बच्ची ने सिखाई इंसानियत की असली कीमत

सोशल मीडिया पर एक्सर ऐसे बहुत से वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो हमें कोई बड़ी सीख दे जाते हैं या फिर हमारा दिल जीत लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई की एक महिला और सड़क पर फूल बेचने वाली एक छोटी बच्ची के बीच बातचीत दिखाई गई है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर माहेक शाह ने शेयर किया, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और इसे इंसानियत का खूबसूरत उदाहरण बता रहे हैं.

बच्ची की मासूमियत ने जीत लिया दिल

माहेक शाह ने अपने पोस्ट में बताया, कि उन्हें फूल लेना पसंद नहीं है, क्योंकि वे जल्दी मुरझा जाते हैं और उन्हें उदास कर देते हैं. इसलिए शुरुआत में उन्होंने बच्ची से फूल लेने से मना कर दिया. लेकिन, बच्ची की मुस्कान और उसके व्यवहार ने उनका दिन खास बना दिया. वीडियो में बच्ची कार के पास आकर मुस्कुराते हुए फूल देती नजर आती है. जब महिला ने फूल की कीमत पूछी, तो बच्ची ने कहा कि वे अपनी इच्छा से कुछ भी दे सकते हैं. पैसे मिलने के बाद बच्ची ने खुशी-खुशी धन्यवाद कहा और मुस्कुराते हुए वहां से चली गई. यह छोटा सा पल सोशल मीडिया पर लोगों के दिल को छू गया.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर कई यूजर्स ने भावनात्मक प्रतिक्रियाएं दीं हैं. एक यूजर ने लिखा, व्यापार में इसे स्किल कहते हैं, और इंसानियत में इसे दयालुता. वहीं, दूसरे ने कहा कि इस वीडियो में कुछ ऐसा है जो लोगों को फिर से अच्छाई पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करता है. कई लोगों ने यह भी कहा कि किसी अजनबी की एक मुस्कान ही पूरे दिन को बेहतर बना सकती है. माहेक शाह ने लोगों से अपील की, कि वे सड़क किनारे काम करने वाले छोटे विक्रेताओं का सपोर्ट करें. उनके अनुसार, भले ही किसी के लिए यह छोटी बात हो, लेकिन उनके लिए यह खुशी और हौसले की वजह बन सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 600 साल पुराने मंदिर में ‘टेलीस्कोप' की नक्काशी! विदेशी पर्यटक का दावा सुनकर लोग रह गए हैरान

फायर ब्रिगेड या मज़ाक? पाकिस्तान में पतीले और बाल्टियों से आग बुझाते दिखे फायरफाइटर्स, Video देख लोग हैरान

Advertisement

कभी नहीं सोचा था बिना हथियार लौटूंगा... कश्मीर लौटे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की कहानी दिल को छू लेगी

Featured Video Of The Day
Israel का South Pars Gas Field पर बहुत बड़ा हमला, Iran की Qatar को धमकी, Global Energy Crisis शुरू