पुरानी दिल्ली में डस्टबिन ढूंढते थक गया इटालियन व्लॉगर, दुकानदार बोला- सड़क पर ही फेंक दो भाई

क्या आपने कभी सोचा है कि अगर हाथ में खाली बोतल हो और आसपास कोई डस्टबिन न दिखे, तो आप क्या करेंगे? एक विदेशी ब्लॉगर के साथ पुरानी दिल्ली की गलियों में कुछ ऐसा ही हुआ. उनका यह वीडियो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है और सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वायरल वीडियो में देखें क्यों पुरानी दिल्ली में सड़कों पर फेंका जाता है कूड़ा

Foreigner in Delhi street: हाथ में खाली बोतल और आंखों में डस्टबिन की तलाश, पुरानी दिल्ली की गलियों में एक विदेशी मेहमान का 'सिस्टम' से हुआ सामना. जब कूड़ादान न मिला तो मिला ऐसा जवाब, जिसे सुनकर आप सोच में पड़ जाएंगे कि, आखिर हमारी 'स्मार्ट सिटी' कितनी तैयार है? पुरानी दिल्ली अपनी रौनक, जायके और तंग गलियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन हाल ही में एक इटालियन ब्लॉगर (Italian Vlogger) का एक वीडियो सामने आया है, जिसने यहां की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. वीडियो में ब्लॉगर हाथ में पानी की खाली बोतल लेकर घूम रहा है और एक डस्टबिन (Dustbin) की तलाश कर रहा है, लेकिन उसे पूरी गली में कहीं भी कूड़ादान नजर नहीं आता.

ये भी पढ़ें:-नेपाल की सड़क पर गैंडे का 'कैटवॉक', खौफ भरी खूबसूरती देख हक्का-बक्का विदेशी 'बाबू'

डस्टबिन की तलाश में भटकता विदेशी मेहमान (Foreign Tourist Searching for Dustbin in Old Delhi)

जब ब्लॉगर को कहीं डस्टबिन नहीं मिला, तो उसने एक स्थानीय दुकानदार से पूछा कि, वह अपनी खाली बोतल कहां फेंक सकता है. दुकानदार का जवाब सुनकर न सिर्फ ब्लॉगर, बल्कि वीडियो देखने वाले भी दंग रह गए. दुकानदार ने बड़ी सादगी से कहा, 'ये पुरानी दिल्ली है भाई, यहां कोई डस्टबिन नहीं है. इसे कहीं भी सड़क पर फेंक दो.' ब्लॉगर ने दोबारा पूछा, 'कहीं भी?' और दुकानदार ने मुस्कुराते हुए हामी भर दी.

सिस्टम या कल्चर? ब्लॉगर ने उठाए सवाल (Italian Vlogger in India)

ब्लॉगर ने आखिरकार बोतल को एक कूड़े के ढेर पर रख दिया, लेकिन उसके बाद जो उसने कहा, वो सोचने पर मजबूर करता है. उसने अपने कैमरे पर कहा कि शायद यह यहां के लोगों की 'कल्चर' की समस्या नहीं है, बल्कि 'गवर्नमेंट' (Government) की विफलता है. जब डस्टबिन ही नहीं होंगे, तो लोग कूड़ा सड़कों पर ही फेंकेंगे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर 'Old Delhi Pollution' और 'Clean India Mission' जैसे कीवर्ड्स के साथ खूब शेयर किया जा रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-VIDEO: वंदे भारत में पैसेंजर्स को खाने की प्लेट में रेंगते मिले कीड़े, यात्री बोले- क्या हम जहर खा रहे हैं

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग (Social Media Reaction)

वीडियो के वायरल होते ही लोग दो गुटों में बंट गए हैं. कुछ लोग ब्लॉगर की बात से सहमत हैं कि प्रशासन को कूड़ेदान लगवाने चाहिए, वहीं कुछ का कहना है कि यह शहर की ऐतिहासिक बनावट और आबादी के कारण एक बड़ी चुनौती है. लोग अब 'Municipal Corporation of Delhi' (MCD) को टैग करके सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: TMC और AIMIM के बीच आर-पार की लड़ाई! | Sawaal India Ka