दुनिया का सबसे अजीब स्पा! दूध में मिर्ची मिलाकर नहा रहे लोग, Video देख सिहर उठे यूज़र्स

Weird Spa Video: वीडियो वायरल होते ही लोग हैरान रह गए. कई यूज़र्स ने लिखा- ये स्पा नहीं, टॉर्चर है. एक ने लिखा- मिर्ची में नहाना? कभी नहीं! तीसरे यूजर ने लिखा- चीन में कुछ भी हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चीन में दूध-मिर्ची वाले स्पा का खतरनाक ट्रेंड वायरल

Weird Spa Viral Video: स्पा का नाम सुनते ही लोगों के मन में आमतौर पर सुकून, आराम और रिलैक्सेशन का ख्याल आता है. लेकिन, चीन से सामने आए एक अनोखे स्पा ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग दूध और मिर्ची मिले पानी में नहाते दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर कई लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. यह अजीबोगरीब स्पा चीन के हरबिन शहर में स्थित है, जिसे 'चीन का आइस सिटी' भी कहा जाता है. यहां ठंड बेहद ज़्यादा पड़ती है, इसलिए हॉट स्प्रिंग्स और स्पा टूरिस्ट्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं.

दूध और मिर्ची वाला ‘हॉटपॉट स्पा'

इस अनोखे स्पा का नाम हॉटपॉट स्पा है, जो Maple Leaf Village Hot Spring Resort में मौजूद है. यहां पारंपरिक चाइनीज हॉटपॉट (मसालेदार सूप) से प्रेरित होकर स्पा तैयार किया गया है. सोशल मीडिया पर ट्रैवल व्लॉगर जॉर्डन एग्बर्ट ने इसका वीडियो शेयर किया है. वीडियो में स्पा यिन-यांग शेप में बना हुआ नजर आता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तरफ लाल रंग का पानी है, जिसमें असली मिर्च और जलपीनो तैरते दिखते हैं. दूसरी तरफ दूधिया पानी है, जिसमें लाल खजूर, गोजी बेरी और सब्ज़ियां डाली गई हैं. लोग दोनों हिस्सों में बारी-बारी से डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं.

देखें Video:

स्पा के पीछे क्या है दावा?

स्पा के समर्थकों का कहना है कि मिर्ची वाला पानी ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और त्वचा में ग्लो लाता है. दूध वाला हिस्सा त्वचा को मुलायम और नर्म बनाता है. हालांकि, एक्सपर्ट्स और यूज़र्स का मानना है कि मिर्ची से जलन, लालिमा और तेज दर्द हो सकता है, जो त्वचा के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होते ही लोग हैरान रह गए. कई यूज़र्स ने लिखा- ये स्पा नहीं, टॉर्चर है. एक ने लिखा- मिर्ची में नहाना? कभी नहीं! तीसरे यूजर ने लिखा- चीन में कुछ भी हो सकता है. वहीं कुछ लोगों ने इसे एक बार ट्राय करने लायक 'क्रेज़ी एक्सपीरियंस' बताया. हरबिन में सर्दियां बेहद ठंडी होती हैं, इसलिए हॉट स्प्रिंग्स यहां बड़ी टूरिस्ट अट्रैक्शन हैं. हॉटपॉट स्पा उसी का एक नया और बेहद अनोखा रूप है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: कभी नहीं सोचा था बिना हथियार लौटूंगा... कश्मीर लौटे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की कहानी दिल को छू लेगी

ड्राइवरलेस कार में सफर करते दिखे दुबई के प्रिंस, इंटरनेट पर छाया Video, लोग बोले- यही है असली फ्यूचर

Advertisement

मुंबई की इस सोसायटी में रहने के पैसे नहीं देने पड़ते, उल्टा रहने वालों को लाखों रुपए मिलते हैं हर साल

Featured Video Of The Day
PM Modi का ये दमदार भाषण आज विपक्ष को सोने नहीं देगा! Rajya Sabha | Congress | Mamata Banerjee