बारिश में भीगे नोट लेकर पंप वाले से मदद मांगता रहा स्विगी बॉय, फिर अंकल ने जो किया वो देख सैल्यूट कर रहे लोग

बारिश में भीगे नोटों की वजह से जब पेट्रोल पंप पर एक स्विगी डिलीवरी बॉय लाचार हो गया, तब एक अनजान शख्स ने जो किया उसने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया.अब लोग अंकल जी को सैल्यूट करते नहीं थक रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Viral Video: पेट्रोल पंप पर Swiggy डिलीवरी बॉय की मदद कर शख्स ने जीता दिल, कहा- 'टेंशन मत लो...'
X@lakshaymehta08

Viral Video: मतलबी होती दुनिया के बीच कभी-कभी कुछ ऐसा घट जाता है, जो हमारा इंसानियत पर भरोसा दोबारा कायम कर देता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाल ही में शेयर की गई एक छोटी सी घटना इस वक्त इंटरनेट पर हर किसी की आंखें नम कर रही है. यह कहानी है एक ऐसे डिलीवरी बॉय की जो तेज बारिश में भीगते हुए अपना फर्ज निभा रहा था.

जब पेट्रोल पंप अटेंडेंट ने पैसे लेने से किया मना

भीगते-भागते वह स्विगी डिलीवरी बॉय पेट्रोल पंप पर पहुंचा ताकि अपनी बाइक में तेल डलवा सके. लेकिन किस्मत ने यहां उसका साथ नहीं दिया. बारिश की वजह से उसकी जेब में रखे नोट थोड़े गीले हो चुके थे. भारत पेट्रोल पंप की महिला अटेंडेंट ने उन गीले नोटों को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया. निराश होकर डिलीवरी बॉय ने अटेंडेंट से मिन्नत की. उसने ये तक कहा कि वो थोड़ी देर में नोट बदलने वापस आ जाएगा, क्योंकि उसके पास जो अभी फोन है उसमें UPI नहीं है. लेकिन नियम और पैसों की कड़वाहट के आगे उसकी ईमानदारी बेअसर दिख रही थी.

तभी पीछे खड़े अंकल जी ने बढ़ाया मदद का हाथ

तभी वहां पीछे खड़े एक अनजान व्यक्ति ने इस बेबसी को देखा और वो बिना कुछ सोचे आगे आए. उन्होंने कहा लाओ बेटा वो भीगा नोट मुझे दो. लड़के ने एक 50 रुपये का, एक 10 रुपये का भीगा नोट और 20 रुपये का सिक्का उन्हें दिया. इसके बाद अंकल ने पेट्रोल पंप अटेंडेंट से कहा कि लड़के की बाइक में 80 का पेट्रोल डाल दो, फिर मेरी बाइक में 220 का पेट्रोल डाल दो. मैं तुम्हें 300 रुपये दे दूंगा.

Advertisement

टेंशन मत लो! तुम आगे किसी और की मदद कर देना

यह सुनकर महिला अटेंडेंट पहले थोड़ा सोचने लगी और अंकल को कुछ समझाने लगी. तब उन्होंने कहा कि मैं समझ गया बेटा. तुम पेट्रोल डाल दो उसकी बाइक में. पैसे मैं दूंगा. यह सुनकर डिलीवरी बॉय के चेहरे पर मुस्कान आ गई और वो अंकल को थैंक्यू कहने लगा. इस पर उस बुजुर्ग व्यक्ति ने मुस्कुराते हुए जो जवाब दिया, वो आज के समय में हम सबके लिए एक बहुत बड़ा सबक है. उन्होंने कहा टेंशन मत लो. तुम आगे किसी और की मदद कर देना.

सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा वीडियो

एक्स पर 56 सेकंड का यह वीडियो लक्ष्य मेहता (@lakshaymehta08) नाम के यूजर ने 22 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 18 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को 37 लोगों ने रिट्वीट किया है, 303 लोगों ने लाइक किया है और 12 लोगों ने सेव किया है. हालांकि यूजर ने यह नहीं बताया है कि ये वीडियो कितना पुराना है और कहां का है. लेकिन अंकल की बाइक का नंबर UK का नजर आ रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- दुबई सरकार का ऑफर, रिश्तेदारों को घर बुलाओ और 78 हजार रुपये के फ्री वाउचर पाओ

Featured Video Of The Day
अन्‍ना हजारे हुए भावुक, छात्रों का दर्द बयां करते हुए छलक पड़े आंसू

Topics mentioned in this article
Viral Video
Swiggy Delivery Boy
Trending News
Petrol Pump Viral Video
Humanity Restored