वायरल Video का असर! विजय-रश्मिका ने छोटी फैन को घर बुलाकर दिया खास सरप्राइज

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में न बुलाए जाने पर एक छोटी फैन का वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद कपल ने उसे अपने घर बुलाकर लंच कराया और उसका दिल जीत लिया. जानिए पूरी कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शादी में नहीं बुलाया तो फैन ने किया सवाल, विजय-रश्मिका ने घर बुलाकर दिल जीत लिया

सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उसने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में न बुलाए जाने पर सवाल किया. अब इस मासूम शिकायत का जवाब देते हुए कपल ने बच्ची को अपने घर लंच पर बुलाकर सभी का दिल जीत लिया है.

क्या था पूरा मामला?

हाल ही में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी काफी चर्चा में रही. दोनों ने 26 फरवरी को शादी की और इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा. इस बीच एक छोटी फैन का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें उसने मासूमियत से पूछा- क्या मैं आपकी फैन नहीं हूं? मुझे शादी में क्यों नहीं बुलाया?

विजय का प्यारा जवाब

इस वीडियो पर विजय देवरकोंडा ने बेहद दिल छू लेने वाला जवाब दिया. उन्होंने लिखा- बुज्जिथल्ली… तुम्हें घर पर लंच के लिए बुलाऊंगा. अपना पसंदीदा खाना और मिठाई बताओ, हम साथ में खाएंगे.

Advertisement

वादा निभाते हुए विजय और रश्मिका ने उस बच्ची को अपने घर बुलाया और उसके पसंदीदा खाने के साथ उसका स्वागत किया. इस खास पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया और कपल की जमकर तारीफ हो रही है.

Advertisement

पूरे देश के साथ मनाई शादी की खुशी

शादी के बाद इस कपल ने सिर्फ अपने करीबियों के साथ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों के साथ भी खुशी शेयर की. उन्होंने देश के कई शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बेंगलुरु और चेन्नई समेत कई जगहों पर मिठाइयां भिजवाईं. साथ ही कई मंदिरों में अन्नदान भी कराया.

यह भी पढ़ें: काबिनी जंगल में शावकों की मस्ती, मां के साथ खेलते दिखे नन्हे बाघ, Video देख खुश हो जाएगा दिल

अकेलेपन का नया इलाज! मामूली दुख के लिए 250, बड़े दुख के लिए 500 रु... मुंबई के शख्स का ऑफर देख लोग हैरान

भारतीय पर्वतारोही ने रचा इतिहास, 92 दिनों में 7 ज्वालामुखी शिखर फतह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
War Breaking: Iran Israel War में 3 और युद्धपोत उतारेगा US 2500 Marines के साथ Hormuz पर बड़ा मोर्चा