वंदे भारत ट्रेन में प्लास्टिक पैकेट में गर्म रोटी परोसने पर विवाद, यात्री ने उठाया सवाल, IRCTC से मांगा जवाब

वंदे भारत ट्रेन में प्लास्टिक पैकेट में माइक्रोवेव किया हुआ खाना परोसने पर विवाद खड़ा हो गया है. यात्री ने इसे स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए IRCTC से जवाब मांगा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वंदे भारत में प्लास्टिक पैकेट में गर्म रोटी!

वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री ने खाने की सर्विस को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि रोटी और कचौरी जैसे खाद्य पदार्थ सील बंद प्लास्टिक पैकेट में ही माइक्रोवेव करके परोसे जा रहे थे, जो स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक हो सकता है.

प्लास्टिक पैकेट में गर्म खाना, यात्री ने जताई चिंता

इलाहाबाद से दिल्ली की यात्रा के दौरान महिला ने देखा कि फुल्के और कचौरी गर्म हालत में प्लास्टिक पैकेट में ही दिए जा रहे हैं. शक होने पर उन्होंने ट्रेन स्टाफ से पूछा, कि क्या इन्हें माइक्रोवेव में इसी पैकेट के साथ गर्म किया गया है. जब स्टाफ ने इसकी पुष्टि की, तो महिला ने पैकेट पर लिखे निर्देशों की ओर ध्यान दिलाया, जिसमें केवल 'ठंडी और सूखी जगह पर रखें' लिखा था. पैकेजिंग पर कहीं भी यह उल्लेख नहीं था कि यह माइक्रोवेव के लिए सुरक्षित है. महिला ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट किया और इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा बताया.

देखें Video:

IRCTC ने मांगी यात्रा की जानकारी

मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद IRCTC के आधिकारिक अकाउंट ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने महिला से उनका PNR और मोबाइल नंबर साझा करने को कहा, ताकि शिकायत पर कार्रवाई की जा सके. महिला ने अपने पोस्ट में रेलवे अधिकारियों से यह भी पूछा कि क्या इस तरह की पैकेजिंग को गर्म करने की अनुमति दी गई है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है. उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई चिंता

इस मुद्दे पर कई यूजर्स ने महिला का समर्थन किया और खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. कुछ लोगों ने रेलवे को स्टाफ को बेहतर प्रशिक्षण देने की सलाह दी, जबकि अन्य ने यात्रियों को सावधानी बरतने की बात कही.

Advertisement

क्या प्लास्टिक में खाना गर्म करना सुरक्षित है?

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर प्लास्टिक माइक्रोवेव-सेफ नहीं है तो उसे गर्म करने पर हानिकारक रसायन भोजन में मिल सकते हैं. शोधों में बताया गया है कि प्लास्टिक में मौजूद कुछ रसायन, जैसे फ्थैलेट्स, शरीर के हार्मोन और मेटाबॉलिज्म पर असर डाल सकते हैं. गर्मी के संपर्क में आने पर इन रसायनों के भोजन में मिलने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए केवल प्रमाणित और हीट-सेफ पैकेजिंग का उपयोग करना जरूरी होता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: जली हुई शर्ट 1 लाख रुपये में! लग्जरी ब्रांड की इस ड्रेस पर भड़के लोग, बोले- फैशन के नाम पर कुछ भी?

AC कोच की सीट पर एक्स्ट्रा लेयर क्यों होती है? इसका असली काम जानकर रह जाएंगे हैरान

भारतीय ट्रेन में सफर के दौरान विदेशी यात्री ने देख ली ऐसी चीज! जो कभी सोचा नहीं था, वायरल हुआ रिएक्शन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: युद्ध का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे Donald Trump? | Iran War
Topics mentioned in this article