बंदे ने बुलेट पर लिख दी ऐसी चीज...देख झन्ना गया पुलिस का दिमाग, फिर उतारा सारा स्वैग!

हाल ही में एक शख्स को अपनी बुलेट की नंबर प्लेट पर हवाबाजी (रुतबा) दिखाना भारी पड़ गया. बनारस के कैंट इलाके में अपनी बाइक पर 'UGC का बाप' लिखवाकर टशन मार रहे इन बंदे का पाला जब पुलिस से पड़ा, तो खाकी ने ऐसा सबक सिखाया कि सारा भौकाल पल भर में थाने की धूल फांकने लगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सावधान! अगर आपने भी नंबर प्लेट पर लिखवाए हैं 'अतरंगी' शब्द, तो बनारस पुलिस कर देगी ये हाल

UGC ka Baap number plate: बनारस की गलियों में स्वैग दिखाने का अपना ही मजा है, लेकिन जब ये स्वैग कानून की हदें पार कर जाए, तो अंजाम 'बुरा' ही होता है. बनारस के एक साहब ने अपनी चमचमाती बुलेट की नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह कुछ ऐसा लिखवा दिया कि, पुलिस तक के होश उड़ गए. 'UGC का बाप' लिखकर घूम रहे इन महाशय का पाला जब कैंट पुलिस से पड़ा, तो सारा भौकाल धुआं-धुआं हो गया. अब बुलेट थाने में खड़ी है और मालिक साहब विधिक कार्रवाई के चक्कर काट रहे हैं.

वाराणसी के कैंट इलाके में कचहरी स्थित विकास भवन के बाहर एक बुलेट खड़ी थी, जिसे देखकर राहगीरों की नजरें ठिठक गईं. नजरें रुकने की वजह बाइक की चमक नहीं, बल्कि उसकी नंबर प्लेट थी. बंदे ने वहां नंबर की जगह बड़े-बड़े अक्षरों में 'UGC K बाप' लिखवा रखा था. गश्त पर निकली कैंट पुलिस की टीम जब वहां पहुंची, तो उन्हें ये 'बाप' वाला टैग रास नहीं आया. बस फिर क्या था, पुलिस ने मौके पर ही बुलेट को अपने कब्जे में लिया और खींचते हुए थाने ले आई.

नगर निगम के कर्मचारी निकले 'बुलेट राजा' (Contractual Municipal Worker Behind the Viral Bike)

जब पुलिस ने पड़ताल की, तो पता चला कि ये अनोखी बुलेट किसी और की नहीं बल्कि नगर निगम में संविदा पर तैनात कर्मचारी कृतिभान मणि त्रिपाठी की है. पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है और अब उन पर कायदे-कानून की धाराओं के तहत एक्शन लिया जा रहा है. बनारस में चर्चा आम है कि स्वैग के चक्कर में कृतिभान त्रिपाठी अपनी सवारी ही गंवा बैठे

Advertisement

ये भी पढ़ें:-पड़ोसी ने 'चुरा ली' एक इंच दीवार...फिर शुरू हो गई सदाबहार रार, देखें VIDEO

स्टाइल के चक्कर में नियम-कानून ताक पर (Rule Violations in the Name of Status Symbols)

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी गाड़ियों पर जाति, धर्म या अजीबोगरीब स्लोगन लिखवाकर खुद को 'बाहुबली' साबित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यूपी पुलिस अब ऐसे मामलों में कतई रियायत बरतने के मूड में नहीं है. 

ये भी पढ़ें:-इजराइल की खुदाई में निकली 2100 साल पुरानी गोली, दुश्मनों के लिए खुदा है खौफनाक ताना!

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | जानबूझकर... ऑपरेशन पायलट पर ट्रंप का बड़ा बयान | BREAKING NEWS