तिरंगी दाढ़ी वाले फैन का अनोखा सफर, Mahindra XUV से पूरा किया वर्ल्ड कप टूर, आनंद महिंद्रा को कहा धन्यवाद

तिरंगे दाढ़ी वाले एक क्रिकेट फैन ने Mahindra XUV से पूरे T20 World Cup का सफर तय किया. बिना किसी परेशानी के पूरी यात्रा पूरी करने के बाद उन्होंने आनंद महिंद्रा का धन्यवाद किया, यह कहानी अब वायरल हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिना रुके पूरा World Cup घूम आया ये क्रिकेट दीवाना, Mahindra XUV ने निभाया साथ

क्रिकेट के जुनून की एक अनोखी कहानी सामने आई है, जहां एक फैन ने अपनी तिरंगे रंग की दाढ़ी के साथ पूरे  टी20 वर्ल्ड कप का सफर तय किया. इस खास यात्रा में उनकी साथी बनी Mahindra & Mahindra की कार Mahindra XUV. इस फैन ने अपने इस अनुभव को शेयर करते हुए कंपनी और खासतौर पर आनंद महिंद्रा का दिल से धन्यवाद किया.

वर्ल्ड कप से World Cup तक बना खास चेहरा

फैन ने बताया कि पिछले वर्ल्ड कप से लेकर इस बार तक वह एक ग्लोबली पहचाना जाने वाला चेहरा बन चुके हैं. पिछले साल वह बारबाडोस में मौजूद थे, जब भारत ने वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद से क्रिकेट मैचों में उनकी पहचान और लोकप्रियता बढ़ती चली गई. उन्होंने कई मीडिया इंटरव्यू भी दिए, जिनमें NDTV भी शामिल है.

दिल्ली से चेन्नई, मुंबई तक का लंबा सफर

इस क्रिकेट दीवाने ने अपनी कार से देश के कई शहरों का सफर तय किया. दिल्ली से अहमदाबाद, अहमदाबाद से चेन्नई, चेन्नई से मुंबई. चंडीगढ़ तक भी लंबी ड्राइव. खास बात यह रही कि उन्होंने यह पूरा सफर लगातार और बिना किसी ब्रेकडाउन के पूरा किया.

देखें Video:

Advertisement

खिलाड़ियों और सेलेब्रिटीज से मुलाकात

इस दौरान उन्हें कई क्रिकेट खिलाड़ियों और उनके परिवारों से मिलने का मौका मिला, जिनमें शामिल हैं:कुलदीप यादव, • रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव. इसके अलावा, उन्हें बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर राजीव शुक्ला से भी मिलने का मौका मिला.

आनंद महिंद्रा को खास धन्यवाद

फैन ने कहा, कि उनकी यह पूरी यात्रा बेहद स्मूद रही और कार ने उनका हर कदम पर साथ दिया. उन्होंने कहा, यह कार मेरे लिए लाइफटाइम अचीवमेंट जैसी है. बिना किसी परेशानी के मैंने पूरा सफर तय किया, इसके लिए मैं महिंद्रा और आनंद महिंद्रा का दिल से धन्यवाद करता हूं.

Advertisement

जुनून और भरोसे की कहानी

यह कहानी सिर्फ एक फैन की दीवानगी नहीं, बल्कि उस भरोसे की भी है जो एक व्यक्ति अपनी यात्रा और अपने साधनों पर करता है. तिरंगी दाढ़ी के साथ यह फैन आज क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक पहचान बन चुका है.

यह भी पढ़ें: 50 घंटे की ड्यूटी के बाद थकी हुई घर लौटी सर्जन बहू, सास ने उतारी आरती, लेकिन इस एक बात से नाराज हुए लोग

8वीं पास शख्स का कमाल! जुगाड़ से बना डाला 'विश्वगुरु चूल्हा', 30 मिनट में 25 लोगों का खाना हो जाता है तैयार

लोन लेकर खरीदा था पहला फ्लाइट टिकट, अब Microsoft में है बड़ा नाम, भारतीय महिला की कहानी वायरल

Featured Video Of The Day
सरकारी टीचर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने घोंटा पति का गला, सामने आई दिल दहलाने वाली कहानी
Topics mentioned in this article