Toddler throws iPhone in lake: क्या आपने कभी सोचा है कि एक सेकंड की लापरवाही आपकी सबसे महंगी चीज को पानी के हवाले कर सकती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा अपनी मां की सबसे कीमती चीज यानी आईफोन को झील की गहराइयों में फेंक देता है. ये नजारा देखकर जहां लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे, वहीं मां का रिएक्शन भी देखने लायक है.
मजे-मजे में आईफोन पानी में (Viral mother son video)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर @yajnshri नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला अपनी बोट राइड का आनंद लेती दिख रही है. वह लाइफ जैकेट पहनकर पूरी तरह रिलैक्स है, लेकिन पास बैठा उसका बच्चा काफी रुठा हुआ है. बच्चे को खुश करने के लिए मां ने अपना आईफोन उसे पकड़ा देती है. फिर क्या था, बच्चे ने बिना सोचे उसे सीधे पानी में उछाल दिया.
मां के बदले एक्सप्रेशन (mother reaction viral)
वीडियो में सबसे मजेदार हिस्सा मां का रिएक्शन है. फोन के पानी में गिरते ही महिला का रिएक्शन देखने लायक होता है. स्लो मोशन में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे चेहरे के भाव बदलते हैं. लोग कमेंट्स में मजे ले रहे हैं. किसी ने लिखा है कि, शायद बच्चा अपनी मां के साथ हो रही बोटिंग से खुश नहीं था, इसलिए उसने यह 'बदला' लिया. वहीं कुछ लोग बच्चे की सुरक्षा यानी लाइफ जैकेट न होने पर भी सवाल उठा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-क्या चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर कट जाएगा चालान? वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस