तलाक नहीं, किराए पर दे रही पति! पत्नी का अजीब ऑफर सुन दुनिया हैरान, बोली- हर महीने 85 हज़ार दो और ले जाओ

थाईलैंड में एक महिला ने धोखा देने वाले पति को तलाक देने के बजाय उसकी प्रेमिका को 85,000 रुपये महीने में किराए पर देने का अनोखा ऑफर दिया. यह अजीब मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धोखा देने वाले पति को पत्नी ने कर दिया ‘लीज’ पर देने का ऐलान!

थाईलैंड से एक बेहद अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. यहां एक महिला ने अपने धोखा देने वाले पति को तलाक देने के बजाय उसे उसकी प्रेमिका को 'किराए पर देने' का प्रस्ताव दे दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला टीवी शो Hone-Krasae में सामने आया. इस शो में महिला, जिसे ‘खुन क्वांग' के नाम से बताया गया, ने अपनी कहानी शेयर की.

शादीशुदा जिंदगी में कैसे आया मोड़?

महिला ने बताया, कि वह और उसका पति कॉलेज के समय से साथ थे और जब वह 21 साल की थीं, तब उन्होंने शादी कर ली. दोनों का एक 8 साल का बच्चा भी है. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन 2025 के मध्य में उन्हें शक हुआ कि उनके पति का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा है. पति का व्यवहार बदल गया, वह देर से घर आने लगा और फोन कॉल्स से बचने लगा.

सच्चाई सामने आने के बाद क्या हुआ?

शक पक्का करने के लिए महिला ने एक प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर को हायर किया. जांच में सामने आया कि पति किसी दूसरी महिला के घर जा रहा था. जब महिला ने अपने पति का सामना किया, तो उसने माना कि वह उस महिला से अलग नहीं हो सकता. यहां तक कि उसने कहा कि वह उसे छोड़ना नहीं चाहता.

पत्नी का चौंकाने वाला ऑफर

इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात तब सामने आई, जब पत्नी ने एक अनोखा ऑफर दिया. उसने कहा कि अगर प्रेमिका चाहती है, तो वह उसके पति के साथ रह सकती है, लेकिन इसके बदले हर महीने 30,000 थाई बात (करीब ₹85,000) 'किराया' देना होगा. प्रेमिका इस प्रस्ताव के लिए तैयार भी हो गई, लेकिन पति ने इस डील को ठुकरा दिया.

Advertisement

मामला पहुंचा कोर्ट तक

बाद में पत्नी ने प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर दिया. हालांकि, कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का 'पति को लीज पर देने' वाला समझौता थाईलैंड में मान्य नहीं है, क्योंकि यह वहां के कानून और सामाजिक व्यवस्था के खिलाफ है.

क्यों वायरल हो रही है यह खबर?

यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि आमतौर पर ऐसे मामलों में लोग तलाक का रास्ता चुनते हैं, लेकिन यहां पत्नी ने एक बिल्कुल अलग और चौंकाने वाला तरीका अपनाया. सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कुछ इसे व्यावहारिक बता रहे हैं, तो कुछ इसे रिश्तों की गिरती हालत का उदाहरण मान रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रियल केरल स्टोरी! रोज़ा खोलने से पहले बच्चे ने गाई गणेश स्तुति, केरल का ये Video जीत रहा दिल

अब रात में भी मिलेगी सूरज की रोशनी! अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे 50,000 शीशे, रात को दिन बनाने की चल रही तैयारी

65 साल की पत्नी ने किया ऐसा डांस, सबके सामने शर्म से लाल हो गए 73 साल के पति, यूजर्स बोले- यही है सच्चा प्यार

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | परदे के पीछे 'त्रिदेव' कर रहे मदद! | Iran Israel War