ये ड्यूटी नहीं मजबूरी है... मच्छरदानी में Duty करते सिक्योरिटी गार्ड का Video वायरल, देखकर भावुक हुए लोग

हैदराबाद से सामने आए एक वीडियो में सिक्योरिटी गार्ड मच्छरदानी के अंदर बैठकर रात की ड्यूटी करता दिख रहा है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है और लोगों ने गार्ड्स की स्थिति पर सवाल उठाए हैं. जानिए पूरा मामला.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रातभर मच्छरों से जंग, फिर भी ड्यूटी जारी! सिक्योरिटी गार्ड की हालत देख उठे सवाल

कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो हमें समाज की सच्चाई दिखा देते हैं. हैदराबाद से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है, जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड बेहद कठिन हालात में अपनी ड्यूटी करता नजर आ रहा है. 

हैदराबाद का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक सिक्योरिटी गार्ड रात के समय अपनी ड्यूटी करते हुए दिख रहा है, लेकिन जिस तरह से वह काम कर रहा है, उसने लोगों को झकझोर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गार्ड एक कुर्सी पर बैठा है और उसके ऊपर मच्छरदानी लगी हुई है. इसके बावजूद वह पूरी रात जागकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर किसने शेयर किया वीडियो?

इस वीडियो को Suraj Kumar Bauddh नाम के यूज़र ने एक्स पर शेयर किया. उन्होंने सवाल उठाया कि जब सोसाइटी के लोग आराम से AC कमरों में रहते हैं, तो गार्ड को कम से कम एक सुरक्षित और आरामदायक जगह क्यों नहीं दी जाती? वीडियो शेयर करने वाले यूज़र ने यह भी कहा कि असली समस्या लोगों में सहानुभूति की कमी है. आज के समय में लोग दूसरों की तकलीफ को उतना महसूस नहीं करते, जितना पहले किया करते थे.

Advertisement

लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाएं सामने आने लगीं. एक यूज़र ने लिखा, ये ड्यूटी नहीं, आधुनिक गुलामी है. दूसरे ने कहा, ये तस्वीर दिल तोड़ने वाली है. एक  यूज़र ने कहा, कि सोसाइटी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है, लेकिन वे इस पर ध्यान नहीं देते.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुंबई में सिर्फ 18,000 रु में गुज़ारा? किराया 11 हजार रुपये, लड़की का खर्च सुन लोग हैरान, बोले- कैसे संभव है

पहला ब्लैक होल बना रहस्य! 10,000 सूरज जितनी ऊर्जा उगल रहा 62 साल पुराना अंतरिक्ष का दानव, वैज्ञानिक भी हैरान

टाइटैनिक डूबने की तारीख बनी डरावनी याद! उसी दिन म्यूज़ियम में घुसा पानी, ये संयोग है या कोई डरावना संकेत?

Featured Video Of The Day
मुंबई में सबसे बड़ी पुनर्विकास परियोजना! MHADA ने पेश किया मोतीलाल नगर का मास्टर प्लान | Adani Group