भारत में पानी पूरी (गोलगप्पा/पुचका) सिर्फ एक स्ट्रीट फूड नहीं, बल्कि लोगों की पसंदीदा चटपटी डिश है. हर गली-नुक्कड़ पर मिलने वाला यह स्वाद अब कमाई के मामले में भी चर्चा में आ गया है. हाल ही में एक वायरल वीडियो में दावा किया गया कि एक पानी पूरी बेचने वाला हर महीने करीब 90,000 रुपये कमा रहा है. इस वीडियो को कंटेंट क्रिएटर Cassy Pareira ने शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है.
कैसे होती है इतनी कमाई?
वीडियो के मुताबिक, यह पानी पूरी स्टॉल रोजाना लगभग 80 से 100 प्लेट बेचता है. एक प्लेट की कीमत करीब 30 रु है.
- रोज की कमाई: लगभग 3,000 रुपये
- महीने की कमाई: करीब 90,000 रुपये
- सालाना कमाई: लगभग 10.8 लाख रुपये
स्टॉल शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक, यानी सिर्फ 6 घंटे ही चलता है.
देखें Video:
वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में कंटेंट क्रिएटर खुद पानी पूरी बनाना सीखते नजर आते हैं. वह आलू छीलते हैं, प्याज काटते हैं और ग्राहकों को सर्व भी करते हैं. उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें थोड़ी झिझक हुई, लेकिन बाद में वह इस काम में सहज हो गए.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. जहां कुछ लोग इस कमाई से प्रभावित हुए, वहीं कई यूजर्स ने सवाल भी उठाए. कुछ लोगों ने कहा कि यह सिर्फ रेवेन्यू है, मुनाफा नहीं. कुछ ने दावा किया कि स्टॉल चलाने वाला व्यक्ति मालिक नहीं, बल्कि एक कर्मचारी हो सकता है. कई यूजर्स ने खर्च (सामग्री, किराया, आदि) को लेकर भी सवाल उठाए.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: बाइक चलाने के लिए कुत्ते को बनाया इंजन! चीन का Video देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग
रेलवे प्लेटफॉर्म पर सांप लेकर घूम रहा था शख्स! डर से भागने लगे यात्री, Video वायरल होते ही मचा बवाल
बर्थडे बना ब्लास्ट डे! केक का हुआ ऐसा हाल कि दंग रह गए लोग, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video














