82 साल की उम्र में दादाजी का डांस देख दंग हो गए लोग, कहा- ये तो शानदार और जाानदार है

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें देखा जा सकता है कि कैसे 82 साल का एक बुजुर्ग किसी शादी की पार्टी में स्टेज पर खड़े होकर जमकर डांस कर रहे हैं. काले रंग के कोर्ट पैंट में अंकल फुल ऑन एनर्जी के साथ स्टेज पर झूमते नजर आते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins

अभी हमारे देश में शादियों का मौसम चल रहा है. शादी के समय लोग म्यूजिक और डांस जमकर करते हैं. इसके के बिना तो देश में शादियां पूरी तरह से अधूरी हैं. अभी सोशल मीडिया पर रोज़ शादी के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. शादियों में कुछ लोग ऐसा डांस करते हैं कि चार चांद लगा देते हैं, अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दादाजी जमकर डांस कर रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं.

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें देखा जा सकता है कि कैसे 82 साल का एक बुजुर्ग किसी शादी की पार्टी में स्टेज पर खड़े होकर जमकर डांस कर रहे हैं. काले रंग के कोर्ट पैंट में अंकल फुल ऑन एनर्जी के साथ स्टेज पर झूमते नजर आते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद सभी लोगों का जोश हाई है.

इस वीडियो को @fitfoodfactory_on_runway नाम के यूज़र ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को देखने के बाद कई यूज़र्स तारीफ भी कर रहे हैं. इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Exit Poll With Rahul Kanwal: Bengal में भी Modi सरकार या CM Mamata फिर एक बार? EXIT POLL ने चौंकाया!