अमेरिका में 2.9 करोड़ की सैलरी छोड़...बीवी बच्चों को लेकर इंडिया क्यों लौट रहा है ये NRI? चौंका देगी वजह

कभी-कभी जिंदगी की असली कीमत डॉलर में नहीं, रिश्तों में नापी जाती है. चमकती स्काईलाइन, मोटी सैलरी और सेटल लाइफ के बीच एक शख्स ने ऐसा फैसला लिया, जिसने India vs US lifestyle debate को फिर गर्मा दिया. सवाल सीधा है, पैसा या परिवार?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डॉलर छोड़कर बीवी बच्चों के साथ देश वापसी, NRI का फैसला क्यों हुआ वायरल

India vs US Lifestyle: सोचिए, बैंक अकाउंट में हर साल 3 करोड़ के करीब सैलरी आए, घर कर्ज मुक्त हो, करियर सेट हो और फिर भी आप सब कुछ छोड़ने का फैसला कर लें. सुनने में यह किसी फिल्म की कहानी लगती है, लेकिन यह हकीकत है. एक NRI ने डॉलर की चमक से ज्यादा अपने बच्चों की परवरिश और माता-पिता की नजदीकी को तरजीह दी. यही फैसला अब India vs US lifestyle debate को फिर सुर्खियों में ले आया है.

ये भी पढ़ें:-क्या होता है Corporate Job का दर्द? महिला ने इस तरह किया बयां...सोशल मीडिया पर लोग सुनाने लगे अपना दुखड़ा

2.9 करोड़ की नौकरी छोड़ने का ऐलान (NRI Returning to India)

36 साल के एक NRI (जो H1B visa holder हैं) ने Reddit पोस्ट में खुलासा किया कि वह 12 साल अमेरिका में रहने के बाद परिवार सहित नवी मुंबई लौट रहे हैं. उनकी US सैलरी करीब 2.9 करोड़ रुपये सालाना यानी 320,000 डॉलर थी. नेट वर्थ लगभग 1 मिलियन डॉलर बताई गई है और घर भी कर्ज मुक्त है. इसके बावजूद उन्होंने इंडियां जॉब ऑफर 1.5 करोड़ पैकेज स्वीकार करने का मन बनाया. वजह साफ है, परिवार के करीब रहना.

Moving back to India after 12+ years in US. Am I making the right call?
by u/MutedIndependent7267 in returnToIndia

परिवार बना सबसे बड़ा कारण (Family First Decision)

उन्होंने लिखा कि माता पिता हैदराबाद में रहते हैं और वह चाहते हैं कि उनके बच्चे दादा दादी और कजन्स के साथ बड़े हों. उनका मानना है कि money vs family में आखिरकार परिवार की अहमियत ज्यादा है. India vs US salary comparison पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई. कई लोगों ने कहा किनवी मुंबई लाइफस्टाइल में 1.5 करोड़ सैलरी आरामदायक जीवन दे सकती है, खासकर जब पहले से अच्छी सेविग हो.

ये भी पढ़ें:-3 लाख की सैलरी, 1 लाख की SIP और शादी का फंड, 2 लाख से ज्यादा तो खर्च कर देती है यह डेटा इंजीनियर

Advertisement

क्या इंडिया पैकेज बराबरी कर पाएगा? (Navi Mumbai job offer)

यूजर्स ने तर्क दिया कि भारत में कोस्ट ऑफ लिविंग कम है, डोमेस्टिक हेल्प आसानी से मिलती है और सोशल सपोर्ट सिस्टम मजबूत रहता है. कुछ ने कहा कि US lifestyle structured और global exposure देता है, लेकिन cultural roots और family bonding भारत में गहरी होती है. ज्यादातर लोगों ने इसे family first approach बताया. किसी ने लिखा, सही गलत आपकी priorities तय करती हैं.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran America War: हॉर्मुज की खाड़ी पर ईरान का बड़ा कदम! अमेरिका को खुली चेतावनी | Trump Vs Khamenei