दिल्ली मेट्रो में पहली बार सफर कर हैरान रह गईं नॉर्वे की राजदूत, तारीफ में कही ऐसी बात, वायरल हो गया रिएक्शन

नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने पहली बार दिल्ली मेट्रो में सफर किया और इसे तेज, साफ और बेहद प्रभावी बताया. सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विदेशी राजदूत ने किया दिल्ली मेट्रो का सफर, सोशल मीडिया पर कही ऐसी बात कि लोग करने लगे तारीफ

भारत में नॉर्वे की राजदूत May-Elin Stener ने हाल ही में पहली बार दिल्ली मेट्रो में सफर किया. अपने अनुभव को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया और मेट्रो की तारीफ करते हुए इसे तेज, साफ और बेहद प्रभावी सार्वजनिक परिवहन बताया. उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने भी इस पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दीं.

पहली बार किया दिल्ली मेट्रो का सफर

नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने सप्ताहांत के दौरान पहली बार दिल्ली मेट्रो में यात्रा की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सफर की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं हैं. पोस्ट में उन्होंने लिखा, कि उन्हें मेट्रो का अनुभव बेहद अच्छा लगा. उनके मुताबिक, दिल्ली जैसे बड़े और व्यस्त शहर में घूमने के लिए यह एक शानदार और सुविधाजनक तरीका है.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, इस वीकेंड पहली बार दिल्ली मेट्रो ट्राई की. यह तेज, साफ और सुपर-एफिशिएंट है. दिल्ली में घूमने का शानदार तरीका है. काश, मैंने इसे पहले ही आजमा लिया होता. अब मैं इसे फिर जरूर इस्तेमाल करूंगी.

Advertisement

सोशल मीडिया पर मिली खूब प्रतिक्रियाएं

राजदूत का यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया. कई लोगों ने सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए उनकी सराहना की. एक यूजर ने लिखा, किसी देश के राजदूत को पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करते देखना अच्छी बात है और यह एक अच्छा उदाहरण है. दूसरे यूजर ने लिखा, अगली बार जब वह दिल्ली आएंगे तो वे भी मेट्रो में सफर करना चाहेंगे. एक यूजर ने लिखा, भारत में सार्वजनिक परिवहन की बात करें तो दिल्ली मेट्रो सबसे बेहतर सिस्टम में से एक है.

यह भी पढ़ें: बस में बेटे के काम का प्रचार करती दिखी मां, Video ने जीता सबका दिल, यूजर्स बोले- यही है असली प्यार

Advertisement

पहली बार पोस्टर पर दिखा बेटा, देखकर नहीं रहा माता-पिता की खुशी का ठिकाना, फिर जो हुआ, Video भावुक कर देगा

रोज़ 2500 रु कमाने का दावा! मुंबई के ऑटो ड्राइवर की महीने की कमाई सुन लोग हैरान, बोले- डिग्री बेकार है क्या?

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | LPG | Hormuz से भारत आई LPG गैस | War News | Netanyahu
Topics mentioned in this article