तहजीब छुट्टी पर थी क्या? नोएडा पार्क का मंजर देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल

शाम का सुकून, फूलों की खुशबू और सजावट की रौनक...सब कुछ हसीन लग रहा था, मगर अगले ही पल जो मंजर दिखा उसने लोगों को हैरान कर दिया. एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फूलों की महक बनी फजीहत...पार्क में जो हुआ वो कैमरे में हो गया कैद, देख झन्ना जाएगा दिमाग

Shivalik Oark Viral Video: कभी-कभी एक छोटा सा वीडियो पूरी तहजीब पर सवाल खड़े कर देता है. ऐसा ही एक Viral Video इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से घूम रहा है, जो Noida के Shivalik Park का बताया जा रहा है. वीडियो में पार्क में किसी कार्यक्रम के लिए की गई फूलों की सजावट नजर आती है, लेकिन लोग सजावट देखने नहीं, बल्कि फूल तोड़कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-ट्रेन में पानी को लेकर गरमाया माहौल, पैसेंजर से भिड़ा वेंडर, बोला- 14 रुपये में नहीं देंगे पानी की बोतल!

फूलों की सजावट या मुफ्त की सौगात (Flowers Decoration or Free Giveaway)

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कुछ लोग आराम से सजावट में लगे फूल निकालकर अपने साथ ले जा रहे हैं. कोई छिपकर तो कोई खुलेआम. वीडियो बनाने वाला शख्स हैरानी में कहता सुनाई देता है कि, लोग सजावट देखने नहीं, उसे खराब करने आ रहे हैं. एक लड़की उन्हें टोकती भी है, मगर किसी पर कोई असर नहीं होता. Noida viral video, Shivalik Park flower चोरी, civic sense debate जैसे कीवर्ड इस वक्त खूब सर्च हो रहे हैं.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Debate Erupts on Social Media)

यह वीडियो X प्लेटफॉर्म पर @SurajKrBauddh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया. पोस्ट के बाद कमेंट्स की बौछार आ गई. किसी ने लिखा, सिविक सेंस महंगी चीज है, तो किसी ने कहा, पढ़ाई लिखाई का मतलब सिर्फ किताबें नहीं, तहजीब भी होती है. लोगों का गुस्सा इस बात पर है कि अगर पढ़े लिखे लोग भी ऐसी हरकत करेंगे तो समाज किस दिशा में जाएगा. यह मामला सिर्फ फूलों की चोरी का नहीं, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति के प्रति हमारी सोच का है. पार्क, सड़क, सरकारी सजावट हमारी ही है. अगर हम ही उसे नुकसान पहुंचाएंगे तो नुकसान भी हमारा ही होगा.

ये भी पढ़ें:-कलयुगी मां की रूह कंपा देने वाली हरकत...नीचे वाली मंजिल पर गिरी साड़ी के लिए बच्चे को बालकनी से नीचे लटकाया

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Yogi Singapore Visit | विदेश में योगी ने तोड़े रिकॉर्ड, 24 घंटों में UP को अपार निवेश