बाइक चलाने के लिए कुत्ते को बनाया इंजन! चीन का Video देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में लोग किस हद तक जा सकते हैं. लेकिन जानवरों के साथ इस तरह का व्यवहार न सिर्फ गलत है, बल्कि कानून और इंसानियत दोनों के खिलाफ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कुत्ते से चलवाई इलेक्ट्रिक बाइक! वीडियो वायरल होते ही भड़के लोग

चीन के जियांगसू प्रांत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को एक अजीब तरीके से चलाते हुए दिखाई दे रहा है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने बाइक की बैटरी निकालकर उसकी जगह अपने पालतू कुत्ते को पावर के रूप में इस्तेमाल किया.

कुत्ते को बनाकर ‘इंजन' दौड़ाई बाइक

वीडियो में देखा गया कि एक गोल्डन रिट्रीवर कुत्ते को बाइक के नीचे बांधा गया था, जिसे लगातार दौड़ना पड़ रहा था ताकि बाइक चल सके. कुत्ते के मुंह पर कसकर मुंहबंद (मज़ल) लगाया गया था. उसे रस्सियों से बांधा गया था और शख्स के हाथ में एक डंडा भी था, जिससे वह कुत्ते को मारता हुआ दिखाई दे रहा था. यह नजारा देखकर लोगों में गुस्सा बढ़ गया और वीडियो पर जमकर आलोचना होने लगी.

पुलिस ने दी चेतावनी

यह घटना 16 मार्च की बताई जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने उस व्यक्ति को ढूंढ निकाला. पुलिस ने उसे गैरकानूनी तरीके से वाहन में बदलाव करने के लिए रोका. लेकिन, उम्र ज्यादा होने के कारण उसे सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. कुत्ते की हालत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

इस घटना के बाद इंटरनेट पर तीखी बहस शुरू हो गई. कई लोगों ने इसे जानवरों पर अत्याचार बताया. कुछ ने इसे सड़क पर चलने वालों के लिए खतरनाक बताया. कई यूजर्स ने यह भी कहा कि चीन में अभी तक ऐसा कोई सख्त कानून नहीं है जो पालतू जानवरों के साथ दुर्व्यवहार को साफ तौर पर रोक सके.

Advertisement

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

ऐसे अजीब और खतरनाक स्टंट पहले भी सोशल मीडिया पर देखे जा चुके हैं, जहां लोग लाइक्स और व्यूज के लिए जानवरों का इस्तेमाल करते हैं.हालांकि, हर बार इन्हें लेकर आलोचना भी होती है.

यह भी पढ़ें: शादी के वेन्यू पर ही मेहमानों के लिए खुलवा दिया पेट्रोल पंप! जूस पिलाने का अनोखा तरीका देख हर कोई हैरान

Advertisement

नौकरी के लिए शहर बदला, अगले ही दिन निकाल दिया! शख्स के साथ हुआ बड़ा धोखा, कहानी वायरल

80,000 महीने कमाने के बाद भी क्यों नहीं बच रहा पैसा? युवक ने पूछा बड़ा सवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बंगाल के चुनावी घमासान में किसके साथ जिएंगे Muslims? | Bengal Ka Sandesh