कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़ शुरू किया फालूदा शॉप, 6 साल में बना दिया इंटरनेशनल ब्रांड, बताया कितना आया खर्च

Oracle की नौकरी छोड़कर प्रदीप कन्नन ने 22 लाख रुपये के निवेश से The Falooda Shop शुरू किया. आज उनका ब्रांड भारत और दुबई में 18 आउटलेट्स के साथ एक सफल बिजनेस बन चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़ शुरू किया फालूदा शॉप

बेंगलुरु के एक उद्यमी की प्रेरणादायक कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. प्रदीप कन्नन ने 2019 में Oracle India की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर The Falooda Shop की शुरुआत की थी. आज 6 साल में उनका छोटा सा आइडिया एक बड़े ब्रांड में बदल चुका है, जिसके भारत और दुबई में कुल 18 आउटलेट हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पहले आउटलेट की लागत का पूरा विवरण शेयर किया, जिसने कई लोगों का ध्यान खींचा.

पहले आउटलेट पर आया करीब 22 लाख रुपये का खर्च

प्रदीप कन्नन के अनुसार, बेंगलुरु में पहला आउटलेट शुरू करने के लिए कुल लगभग 22 लाख रुपये का निवेश करना पड़ा. इसमें शामिल थे:
- 2.4 लाख रुपये - दुकान का रेंट डिपॉजिट
- 60 हज़ार रुपये - लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन
- 2 लाख रुपये - बेसिक उपकरण
- 10 लाख रुपये - फर्नीचर और इंटीरियर
- 3.2 लाख - शुरुआती कच्चा माल और पैकेजिंग
- 80 हज़ार - पहले महीने का स्टाफ वेतन
- 1 लाख - ब्रांडिंग और लॉन्च
- 2 लाख - वर्किंग कैपिटल

उन्होंने बताया कि शुरुआत में 3 लाख रुपये का वर्किंग कैपिटल रखने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे 2 लाख तक सीमित रखा. कन्नन का कहना है, फैंसी इंटीरियर की जरूरत नहीं होती, जरूरी है कि ग्राहक बार-बार लौटकर आएं.

नौकरी छोड़ने पर लोगों ने उड़ाया था मजाक

प्रदीप कन्नन पहले Oracle India में ऑपरेशंस हेड थे और एक स्थिर व अच्छी सैलरी वाली नौकरी कर रहे थे. उन्होंने बताया, कि जब उन्होंने नौकरी छोड़कर फालूदा का बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया, तो कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा, कि समाज के हिसाब से उनकी जिंदगी पूरी तरह ‘सेटल' थी, लेकिन अंदर से वह संतुष्ट नहीं थे. इसी कारण उन्होंने बेंगलुरु छोड़कर तमिलनाडु के अपने गृह नगर करूर लौटने और वहां से व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया.

छोटा आइडिया बना बड़ा ब्रांड

आज The Falooda Shop एक सफल ब्रांड बन चुका है और तेजी से विस्तार कर रहा है. यह कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो सुरक्षित नौकरी छोड़कर अपने जुनून को करियर बनाना चाहते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुंबई लोकल में टिकट चेक करते दिखे ‘ग्रेट खली'! इतनी लंबाई कि ट्रेन भी पड़ गई छोटी, टीसी को देखकर चौंके यात्री

पहली बार सुषि खा रही थी महिला, किया ऐसा खिलवाड़, यूजर्स बोले- Video देखकर बेहोश हो जाएंगे जापानी

Advertisement

जीजू ध्यान रखना...विदाई में रो रही थी दुल्हन, तभी भाई ने जीजा से कही ऐसी बात, चौंक गया दूल्हा, घरवाले भी हैरान

Featured Video Of The Day
Kanpur Lamborghini Crash Case: तंबाकू कारोबारी के बेटे Shivam Mishra को आखिर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Topics mentioned in this article