जली हुई शर्ट 1 लाख रुपये में! लग्जरी ब्रांड की इस ड्रेस पर भड़के लोग, बोले- फैशन के नाम पर कुछ भी?

लग्जरी ब्रांड Vetements की 1 लाख रुपये कीमत वाली ‘आयरन बर्न’ डिजाइन शर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. जले हुए निशान जैसी डिजाइन को लेकर लोग फैशन इंडस्ट्री पर सवाल उठा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
1 लाख की ‘जली हुई’ सफेद शर्ट ने सोशल मीडिया पर छेड़ी बहस

लग्जरी फैशन ब्रांड्स अक्सर अपने अनोखे डिजाइनों के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार एक ब्रांड की नई शर्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. सफेद शर्ट पर ‘आयरन से जले' जैसे निशान और कीमत करीब 1 लाख रुपये होने पर लोग इसे लेकर हैरानी और नाराजगी जता रहे हैं.

जले हुए निशान जैसा डिजाइन

लग्जरी ब्रांड Vetements ने White Ironing Burn Graphic Shirt नाम से एक शर्ट लॉन्च की है. यह ओवरसाइज़ फिट में आती है और इसके चेस्ट पॉकेट के पास ऐसा प्रिंट दिया गया है, जो आयरन से जले हुए निशान जैसा दिखता है. इस शर्ट की कीमत $1,139 (लगभग 1 लाख रु) रखी गई है. कई लोगों का कहना है कि इतनी साधारण दिखने वाली और ‘खराब' जैसी लगने वाली शर्ट के लिए यह कीमत बहुत ज्यादा है.

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक 

शर्ट की तस्वीर वायरल होने के बाद यूजर्स ने इस पर मजेदार और तीखी प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा, यह तो मेरी मां फ्री में बना देती. दूसरे ने मजाक में कहा, अब जली हुई शर्ट को भी लग्जरी फैशन कहा जाएगा. कुछ लोगों ने इसे फैशन इंडस्ट्री की अतिशयोक्ति बताते हुए कहा कि अब लोग कपड़े नहीं, बल्कि महंगी ब्रांड स्टोरी खरीद रहे हैं.

Advertisement

फैशन ट्रेंड या ओवरप्राइस्ड मार्केटिंग?

यह पहली बार नहीं है जब किसी लग्जरी ब्रांड को ‘डैमेज्ड' या ‘डिस्ट्रेस्ड' कपड़ों को ऊंची कीमत पर बेचने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा हो. जहां कुछ लोग इसे एक्सक्लूसिव फैशन और क्रिएटिव कॉन्सेप्ट मानते हैं, वहीं कई लोग इसे जरूरत से ज्यादा महंगा और मुनाफे के लिए किया गया प्रयोग बता रहे हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: AC कोच की सीट पर एक्स्ट्रा लेयर क्यों होती है? इसका असली काम जानकर रह जाएंगे हैरान

23 साल की उम्र में विदेश में लाखों का पैकेज, सैलरी सुन रह जाएंगे हैरान, IIT ग्रेजुएट की सफलता की कहानी वायरल

भारतीय ट्रेन में सफर के दौरान विदेशी यात्री ने देख ली ऐसी चीज! जो कभी सोचा नहीं था, वायरल हुआ रिएक्शन

Featured Video Of The Day
पूरी दुनिया पर अगले 48 घंटे भारी, खामेनेई बोले- हमारे पास अमेरिका के सीक्रेट
Topics mentioned in this article