रियल केरल स्टोरी! रोज़ा खोलने से पहले बच्चे ने गाई गणेश स्तुति, केरल का ये Video जीत रहा दिल

केरल के एक 13 साल के बच्चे ने रोजा खोलने से पहले गणेश स्तुति गाकर धार्मिक एकता का संदेश दिया है. यह दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रोज़ा खोलने से पहले बच्चे ने गाई गणेश स्तुति, केरल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर केरल से एक बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक 13 साल का बच्चा रोजा खोलने से पहले भगवान गणेश की स्तुति गाता नजर आता है. इस अनोखे पल ने लोगों को भावुक कर दिया है और इसे धार्मिक सौहार्द की मिसाल बताया जा रहा है.

रोजा खोलने से पहले गाया ‘गणनायकाय'

यह वीडियो केरल से सामने आया है, जिसे रॉबिन ज़ैन नाम के 13 वर्षीय बच्चे ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा इफ्तार से पहले अजान (वांकु) का इंतजार कर रहा है। उसके सामने खाने-पीने की चीजें रखी हैं। इसी दौरान उससे गाना गाने को कहा जाता है और वह बिना झिझक मशहूर गणेश स्तुति ‘Gananayakaya' गाने लगता है. उसकी आवाज और आत्मविश्वास ने लोगों को खूब प्रभावित किया.

सोशल मीडिया पर मिली जमकर तारीफ

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने बच्चे और उसके परिवार की खूब सराहना की. कई यूजर्स ने इसे 'सच्चा सेक्युलरिज्म' बताया और कहा कि इतनी छोटी उम्र में ही बच्चे ने यह समझ लिया है कि भगवान एक ही हैं. कुछ लोगों ने इस वीडियो को 'रियल केरल स्टोरी' बताते हुए कहा कि यह राज्य की सांस्कृतिक एकता और भाईचारे को दिखाता है.

देखें Video:

Advertisement

सेलेब्रिटीज ने भी की तारीफ

इस वीडियो पर कई मलयालम फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी है. लक्ष्मी नक्षत्र, साधिका वेणुगोपाल, रॉनसन विंसेंट, दिव्या पिल्लई और अमृता सुरेश जैसे कलाकारों ने बच्चे की प्रतिभा और इस खूबसूरत संदेश की सराहना की.

एकता और भाईचारे का संदेश

यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता में एकता है. जहां एक तरफ रोजा रखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ गणेश स्तुति गाना यह दिखाता है कि अलग-अलग धर्मों के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. यह छोटा सा वीडियो लोगों के लिए एक बड़ा संदेश बन गया है कि प्यार और सम्मान की कोई सीमा नहीं होती.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: अब रात में भी मिलेगी सूरज की रोशनी! अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे 50,000 शीशे, रात को दिन बनाने की चल रही तैयारी

65 साल की पत्नी ने किया ऐसा डांस, सबके सामने शर्म से लाल हो गए 73 साल के पति, यूजर्स बोले- यही है सच्चा प्यार

2000 साल बाद मिला सिकंदर महान का खोया हुआ शहर, ड्रोन सर्वे से हुआ बड़ा खुलासा, वैज्ञानिक भी हैरान

Featured Video Of The Day
NASA Fellow Cole Tomas Allen ने Trump Dinner Party में चलाई गोली! कैसे बना Teacher Shooter?