Epstein lookalike viral video: बीते हफ्ते सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स ओपन कार में ड्राइव करता नजर आया. बैकवर्ड कैप पहने इस आदमी को देखकर लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि, यह कुख्यात फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन है. वीडियो में पीछे से आवाज भी आ रही थी 'Epstein is alive!' बस फिर क्या था, X (Twitter) और बाकी प्लेटफॉर्म्स पर यह क्लिप आग की तरह फैल गई. लाखों लोग इसे सच मान बैठे.
ये भी पढ़ें:-मरने से कुछ पल पहले लोग क्या कहते हैं? किस बात का देते हैं इशारा, ICU नर्स ने सुनाए रूह कंपा देने वाले लफ्ज
सच सामने आया, अफवाह निकली फर्जी (Truth revealed, rumor turns fake)
जैसे-जैसे 'Epstein alive' ट्रेंड बढ़ा, वैसे ही इस वीडियो में दिखने वाले शख्स ने खुद सामने आकर सच्चाई बता दी. उसने बताया कि उसका नाम 'Palm Beach Pete' है और वह फ्लोरिडा का एक आम इंसान है. यह वीडियो I-95 हाईवे पर बिना उसकी जानकारी के रिकॉर्ड किया गया था. पीट ने साफ कहा, 'मैं जेफरी एपस्टीन नहीं हूं.' उसने यह भी बताया कि कुछ घंटों के भीतर ही उसका फोन नोटिफिकेशन से भर गया और वह अचानक वायरल हो गया.
ये भी पढ़ें:- पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा युवक, जांच में डॉक्टरों को दिखा कुछ ऐसा तुरंत खाली करवाना पड़ा अस्पताल!
आखिर क्यों उड़ती हैं ऐसी कॉन्स्पिरेसी थ्योरी (Why such conspiracy theories spread)
जेफरी एपस्टीन का नाम पहले से ही विवादों में रहा है. साल 2019 में जेल में उसकी मौत हुई थी, लेकिन आज भी कई लोग इस पर शक करते हैं. यही वजह है कि जब किसी हमशक्ल का वीडियो सामने आता है, तो लोग बिना जांचे-परखे उसे सच मान लेते हैं और फिर 'Epstein conspiracy theory', 'Epstein alive video', 'Palm Beach Pete viral video' जैसे कीवर्ड्स अचानक ट्रेंड करने लगते हैं.
क्यों जरूरी है फैक्ट चेक करना (Why fact-checking is important)
यह मामला दिखाता है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज हकीकत नहीं होती. एक वीडियो, एक शक्ल और थोड़ी सी अफवाह...इतना काफी है पूरी दुनिया को गुमराह करने के लिए. 'एपस्टीन जिंदा है' वाली कहानी सिर्फ एक गलतफहमी निकली. यह खबर हमें बताती है कि हर वायरल चीज पर भरोसा करने से पहले सच जान लेना जरूरी है, वरना हकीकत और अफसाना में फर्क करना मुश्किल हो जाएगा.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
ये भी पढ़ें:-बहुत पहले ही कर दी थी युद्ध की भविष्यवाणी! क्या तबाह हो जाएगी दुनिया? बाबा वेंगा के इस दावे से डर रही दुनिया
ये भी पढ़ें:-दूसरी शादी के लिए पिता ने खर्च किए बेटे के पैसे, सौतेली मां के आने के बाद 10 साल के मासूम ने ठोका केस














