ट्रेन से बाहर लटका बड़ा लोहे का ट्रंक, एक्शन में आया रेलवे, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन की खिड़की के बाहर रस्सियों से एक बड़ा लोहे का ट्रंक लटका हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो पर रेलवे ने भी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ट्रेन की खिड़की के बाहर रस्सियों से बंधा लोहे का ट्रंक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चलती ट्रेन के कोच की खिड़की के बाहर एक बड़ा लोहे का बक्सा लटका हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो पर भारतीय रेलवे को भी प्रतिक्रिया देनी पड़ी है. वीडियो में दिख रहा है कि बक्से को खिड़की से बंधा हुआ है और बड़ा हिस्सा ट्रेन के बाहर लटक रहा है. अंदर बैठे दो यात्री उस बक्से को पकड़कर संभाल रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर ने सवाल उठाया कि इतना बड़ा बक्सा यात्री स्टेशन तक कैसे लेकर आया. साथ ही उन्होंने चिंता जताई कि रास्ते में यह किसी पोल या दूसरी चीज से टकरा सकता है, जिससे हादसा हो सकता है.

दरअसल,  बिहार से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन की खिड़की के बाहर रस्सियों से एक बड़ा लोहे का ट्रंक लटका हुआ दिखाई दे रहा है. इस खतरनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे ने संज्ञान लिया है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यूजर भी इस कमेंट कर रहे हैं.

रेलवे का जवाब

वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रेलवे ने यूजर से स्टेशन का नाम, ट्रेन नंबर और मोबाइल नंबर साझा करने को कहा. इसके साथ ही बताया कि लोग अपनी शिकायत सीधे RailMadad प्लेटफॉर्म पर भी दर्ज कर सकते हैं या मदद के लिए 139 नंबर पर कॉल कर सकते हैं. रेलवे नियमों के अनुसार, डिब्बे के अंदर या बाहर ऐसा सामान ले जाना, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा हो, पूरी तरह से प्रतिबंधित है. यह कृत्य रेल अधिनियम के तहत दंडनीय है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

इस अजीब नजारे ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. कई यूजर्स ने यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे नियमों को लेकर चिंता जताई. एक यूजर ने लिखा, “इन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए”. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “यह काफी खतरनाक है”.

Featured Video Of The Day
डिवाइडर पर सो रहे मजदूर पर ठेकेदार ने पलटा दी मिट्टी
Topics mentioned in this article