US Sleeper Train Experience: अगर हजारों मील का फासला और दो दिन का सफर हो तो लोग पहले ही थका-थका महसूस करने लगते हैं, लेकिन अमेरिका की एमट्रैक (Amtrak) की दुनिया थोड़ी अलग है. इसमें सफर कर चुके यात्रियों की मानें तो यहां ट्रेन के सफर का मतलब है अपनी खिड़की से बदलती दुनिया को देखना, वो भी घर जैसी सुख-सुविधाओं के साथ. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैसेंजर अपनी जर्नी को शेयर करते हुए फीलिंग्स बयां कर रहे हैं. उनकी मानें तो लंबी दूरी के स्लीपर कोच से लेकर डबल-डेकर सुपरलाइनर तक, यहां सफर का मतलब लग्जरी और कंफर्ट का अनोखा संगम है.
सुविधाओं का सफर (Amtrak train facilities)
वायरल हो इस वीडियो में एमट्रैक की बात हो रही है, जो कि अमेरिका की राष्ट्रीय यात्री रेल कंपनी है. ये पूरे देश में शहरों के बीच रेल सेवा का संचालन करती है. 46 राज्यों और कनाडा के तीन प्रांतों में 500 से ज्यादा जगहों को ये रेल सेवा जोड़ती है. अमेरिका की इन ट्रेनों में एमफ्लीट (Amfleet) कोच का इस्तेमाल होता है. छोटे रूट के लिए एमफ्लीट वन और लंबी रात की यात्राओं के लिए एमफ्लीट टू डिजाइन किए गए हैं. खास बात ये है कि, इनमें लेग-रूम इतना ज्यादा है कि कोई भी इंसान बड़े ही आराम से पैर फैलाकर बैठ सकता है. यही नहीं बड़ी-बड़ी खिड़कियां आपके सफर को यादगार बनाने का काम करती है.
ये भी पढ़ें:-'सुहागरात' के बाद अब चलती ट्रेन में हवन, VIDEO ने मचाई खलबली, रेलवे ने बताया सच
आलीशान स्लीपर और पर्सनल स्पेस (Luxury Sleepers and Personal Space)
लंबे सफर तय करने वालों के लिए स्लीपर क्लास पहली पसंद होती है, लेकिन यहां पैसेंजर को सिर्फ एक सीट नहीं, बल्कि पूरा पर्सनल केबिन मिलता है. ये तो कुछ भी नहीं यात्री को यहां प्राइवेसी के साथ-साथ पर्सनल टॉयलेट और बेहतरीन डाइनिंग सर्विस भी मिलती है, जो उसमें सफर में चार चांद लगा देते हैं. दिन ढलते-ढलते जब रात दस्तक देती है, तो ऐसा लगता है मानो आप किसी होटल के कमरे में सो रहे हों. लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों में केबिन और कूपे जैसी सुविधाएं दी जाती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि, लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट के लिए अलग डाइनिंग स्पेस होता है.
डबल-डेकर ट्रेनों का एक्सपीरियंस
वहीं लंबी दूरी के लिए अमेरिका में सुपरलाइनर (Superliner) ट्रेन सफर को खुशनुमा बना देती है. इन डबल-डेकर ट्रेनों में पैसेंजर को ऊंचाई से नजारे देखने को मिलते हैं. ये ट्रेनें यात्रियों को रोमांचक अनुभव के साथ-साथ हाथ में कॉफी और बाहर के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने का मौका देती हैं, जो किसी भी टूरिस्ट के लिए सपने से कम नहीं है. शायद यही वजह है कि, अमेरिका की इन ट्रेनों में अक्सर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेट क्रिएटर सफर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपने एक्सपीरियंस शेयर करते रहते हैं.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: 11 लाख की नौकरी वाली महिला ढूंढ रही है...1 करोड़ कमाने वाला दूल्हा, मैचमेकर ने दिखाया बाहर का रास्ता
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)