अमेरिका में ऐसे होते हैं मिडिल क्लास घर, 1 एकड़ में फैला है पूरा आशियाना, प्राइज जानकर ठनक जाएगा माथा!

Property Price In America: अमेरिका में रहने वाली सोनल चौधरी ने अपने घर का वीडियो शेयर कर भारतीयों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. महज 4 करोड़ रुपये में वहां एक एकड़ का बंगला मिलना, भारत की रियल एस्टेट की महंगी हकीकत को बयां कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक एकड़ में फैला यह आशियाना भारत के बड़े शहरों के फ्लैट्स को टक्कर दे रहा है.

4 Crore Rupee House In USA: कल्पना कीजिए, अगर आप 4 करोड़ रुपये खर्च करें, तो भारत के दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों में आपको क्या मिलेगा? शायद एक आलीशान 3 या 4 BHK फ्लैट, लेकिन, अमेरिका में बसी सोनल चौधरी का दावा है कि इतने ही पैसे में वहां 'मिडिल क्लास' लाइफस्टाइल के साथ एक एकड़ का विशाल बंगला मिल सकता है. सोनल ने 2023 में अमेरिका में अपना घर खरीदा और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में दिख रहा घर किसी महल से कम नहीं है. हरा-भरा बड़ा लॉन, मॉडर्न किचन और शांत इलाका देखकर भारतीयों का माथा ठनकना लाजमी है.

अमेरिकी मिडिल क्लास और भारतीय रईसी (American Middle-Class vs Indian Luxury)

सोनल के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. लोग पूछ रहे हैं कि क्या वाकई अमेरिका में मिडिल क्लास के लिए ये सब सामान्य है? सच्चाई ये है कि अमेरिका के टेक्सास, ओहियो या फ्लोरिडा जैसे राज्यों में प्रॉपर्टी भारत के मुकाबले कहीं ज्यादा किफायती और बड़ी है. वहां की होम लोन सुविधाएं और ब्याज दरें भी इसे आम आदमी की पहुंच में लाती हैं. भारत के शहरों में बढ़ते ट्रैफिक, प्रदूषण और छोटे घरों के मुकाबले, वहां एक एकड़ की जमीन पर घर होना किसी सपने जैसा लगता है.

VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें

सपनों का आशियाना या केवल छलावा (cost of house in USA)

हालांकि, हर जगह ऐसा नहीं है. न्यूयॉर्क या कैलिफोर्निया जैसे महंगे शहरों में 4 करोड़ में छोटा घर ढूंढना भी मुश्किल है, लेकिन सोनल की कहानी ने उन लाखों भारतीयों के दिल में टीस पैदा कर दी है, जो कड़ी मेहनत के बाद भी अपने शहर में एक छोटा सा घर नहीं खरीद पाते. यह वीडियो सिर्फ एक घर की कहानी नहीं है, बल्कि यह देश के रियल एस्टेट सिस्टम और जीवन स्तर के अंतर की एक खुली किताब है. लोग अब सोशल मीडिया पर सिस्टम की खामियों पर जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. सोनल चौधरी का यह वीडियो अमेरिका के 'सपनों के देश' वाली छवि को और पुख्ता कर रहा है. 

ये भी पढ़ें:-VIDEO: यहां बहता है 'खूनी' झरना! ब्लड जैसा लाल क्यों दिखता है इसका पानी, चौंका देगी वजह

Advertisement

ये भी पढ़ें:-जिम के इस अजीब फरमान को लेकर भड़कीं महिलाएं, एक्सरसाइज करना है तो...

ये भी पढ़ें:-VIRAL: बाप-बेटे एक साथ बने दूल्हे, एक ही दिन सजाया सेहरा, अब्बा के तीसरे निकाह ने सबको चौंकाया

ये भी पढ़ें:-कभी लिया कटहल की कॉफी का स्वाद? कचरे में फेंके जाने वाले बीजों से खड़ा किया बिजनेस, टर्नओवर उड़ा देगा होश!

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
दलाई लामा के बाद...चीन का 'अगला गेम प्लान' लीक!
Topics mentioned in this article
House Tour Video
House Price
Property
American
Property Prices