जापान-अमेरिका के बाद अब मुंबई में बनी म्यूजिकल सड़क...टायर की रगड़ से बजेगी 'जय हो' गाने की धुन

जरा तसव्वुर कीजिए...रात का सुकून, समंदर के किनारे लंबी ड्राइव और अचानक सड़क खुद गुनगुनाने लगे. ना कार में म्यूजिक ऑन, ना कोई स्पीकर, फिर ये सुरीली आवाज कहां से आई? मुंबई में अब ये ख्वाब हकीकत बन चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिना स्पीकर गूंजा जय हो, 60 की स्पीड और सड़क से सुर, BMC का अनोखा एक्सपेरिमेंट

India Musical Road Viral: समंदर के किनारे लंबी ड्राइव...हवा में हल्की सी नमी...शहर की रौशनी दूर चमक रही हो. आपने कार का म्यूजिक सिस्टम बंद कर रखा है. खिडकियां भी बंद हैं. सब कुछ खामोश और तभी सड़क से कोई धुन उठती है. पहले हल्की...फिर साफ जैसे कोई दूर से गुनगुना रहा हो 'जय हो'. ना कोई स्पीकर, ना कोई बैंड, ना कोई 'जादू'. मुंबई की एक सड़क अब खुद सुरों में बात कर रही है. आखिर ये कैसा इंतजाम है? सड़क कैसे बजाने लगी गाना? कहानी दिलचस्प है और साइंस से भरपूर. पढ़ें पूरी खबर.

मुंबई की पहली म्यूजिकल रोड (Mumbai First Musical Road)

बृहन्मुंबई नगर निगम यानी BMC ने छत्रपति संभाजी महाराज कोस्टल रोड पर भारत की पहली Musical Road शुरू की है. नरीमन पॉइंट से वर्ली जाने वाले रास्ते पर करीब 500 मीटर का हिस्सा खास तरीके से डिजाइन किया गया है. अगर गाड़ी 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चले, तो ऑस्कर विनर ए आर रहमान का मशहूर गाना 'जय हो' सुनाई देता है. यह धुन फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर से जुड़ी है. खास बात यह है कि आवाज किसी स्पीकर से नहीं, बल्कि टायर और सड़क की रगड़ से पैदा होती है.

सड़क से कैसे निकलती है धुन (Jai Ho musical road)

इस टेक्नोलॉजी के पीछे प्योर साइंस है. सड़क पर खास तरह के rumble strips यानी खांचे बनाए गए हैं. इनकी गहराई और दूरी को गणित के हिसाब से सेट किया गया है. जब टायर इन खांचों से गुजरते हैं, तो खास फ्रीक्वेंसी की वाइब्रेशन बनती है. यही कंपन कार के अंदर बैठे लोगों को म्यूजिक जैसा एहसास देती है. अगर स्पीड कम या ज्यादा हो जाए, तो सुर बिगड़ सकते हैं.

ट्रायल और खास मकसद (rumble strips technology)

इस अनोखे प्रयोग का वीडियो 11 फरवरी को @mybmc के आधिकारिक हैंडल से शेयर किया गया. उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया. डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि, यह अभी ट्रायल है. मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि ड्राइवरों को अलर्ट रखना भी है. यह हंगरी की टेक्नोलॉजी पर आधारित है और भारत में पहली बार लागू हुई है. मुंबई की यह Melody Road सिर्फ सफर को दिलचस्प नहीं बनाती, बल्कि सुरक्षित ड्राइविंग का नया पैगाम भी देती है. अब ड्राइव पर निकलेंगे, तो सड़क खुद कहेगी...'जय हो'.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-पेट्रोल पंप पर NO SMOKING का लगा ऐसा बोर्ड, सिर्फ 1 लाइन की चेतावनी से हिल गया पूरा इंटरनेट

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Peeragarhi Case वाले बाबा कमरुद्दीन के हाथ में जहर वाले लड्डू का CCTV फुटेज | Delhi Murder Case