अदालत ने दलित महिला के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रशोब सी वलसन की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी. पुलिस ने वलसन के खिलाफ महिला की शिकायत पर नौकरी और शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था. महिला ने आरोप लगाया कि वलसन ने उसे गर्भपात कराने के लिए भी मजबूर किया था और पुलिस जांच में सहयोग नहीं किया.