55 साल का इंतजार हुआ पूरा! बेटे ने माता-पिता को पहली बार फ्लाइट में कराई यात्रा, दिल छू लेगी ये कहानी

IFS अधिकारी परवीन कस्वां ने अपने माता-पिता की पहली फ्लाइट की तस्वीर शेयर की. 55 साल बाद उड़ान भरते माता-पिता की यह भावुक कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
माता-पिता की पहली उड़ान, बेटे की आंखों में खुशी, दिल छू लेगी ये कहानी

माता-पिता के लिए कुछ खास करना हर बच्चे का सपना होता है, और जब वह सपना पूरा होता है तो वह पल जिंदगी का सबसे यादगार बन जाता है. ऐसी ही एक दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया. यह कहानी है परवीन कासनाव की, जो भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी हैं. उन्होंने अपने माता-पिता की पहली हवाई यात्रा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.

मुझे 23 साल लगे, माता-पिता को 55...

परवीन कस्वां ने 2019 की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मुझे अपनी पहली फ्लाइट के लिए 23 साल लगे, लेकिन मेरे माता-पिता को 55 साल इंतजार करना पड़ा. कुछ तस्वीरें बहुत खास होती हैं. इस तस्वीर में उनके माता-पिता एयरपोर्ट पर विमान में चढ़ने के लिए जाते नजर आ रहे हैं. उनकी मां पारंपरिक गुलाबी कपड़ों में हैं, जबकि पिता उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं.

एक छोटा सा पल, लेकिन बहुत बड़ी खुशी

माता-पिता को पहली बार हवाई यात्रा कराना सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि उनके वर्षों के त्याग के लिए एक छोटा सा धन्यवाद होता है. इस तस्वीर के पीछे भी वही भावना साफ झलकती है. यह पल परवीन कस्वां के लिए बेहद खास था, क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता का एक सपना पूरा किया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा की अपनी कहानियां

इस पोस्ट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए और कई लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए. एक यूजर ने लिखा, माता-पिता हमारे जीवन के हर पहले की वजह होते हैं, अच्छा लगता है जब हम उनके लिए कुछ पहला कर पाते हैं. वहीं दूसरे ने कहा, मेरे पापा पहली बार फ्लाइट में बच्चे जैसे खुश हो गए थे, वो मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत पल था. कई यूजर्स ने यह भी कहा, कि वे भी एक दिन अपने माता-पिता को पहली फ्लाइट पर जरूर ले जाएंगे.

यह भी पढ़ें: जैसे किसी और देश में आ गया... शिलॉन्ग पहुंच विदेशी पर्यटक ने ऐसा क्या देख लिया कि रह गया हैरान - देखें Video

Advertisement

दादाजी का सपना हुआ सच! Google ऑफिस पहुंचते ही आंखों में दिखा गर्व, Video देख भावुक हुए लोग

अंतिम संस्कार में बुलवाई डांसर! आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए परिवार ने किया अजीब कारनामा, Video देख लोग हैरान

Featured Video Of The Day
PM Modi Speech: 'पहले चरण में TMC का अहंकार टूटा' - बंगाल में गरजे PM मोदी | Bengal Elections 2026