दूल्हे के पापा ने बाइक की Dhurandhar स्टाइल एंट्री, इंटरनेट पर छाया वीडियो, लोग बोले- वाइब तो है

एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे के पिता ने बहुत ही धमाकेदार एंट्री की. वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बाइक पर बैठकर स्टेज की ओर पहुंचते हैं. साथ ही बैकग्राउंड में फिल्म धुरंधर का दमदार टाइटल ट्रैक चल रहा था, जिसने इस एंट्री को पूरी तरह फिल्मी बना दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दुल्हे के पापा की वायरल एंट्री
Instagram/ @official_rajeev_dance_academy

Groom Father Entry Video: आजकल शादियों का मतलब सिर्फ रस्मों-रिवाज तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह अपनी खुशी और स्वैग दिखाने का एक बड़ा मंच बन चुका है. सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन शादियों के अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस वीडियो में दूल्हे के पिता बाइक पर धुरंधर स्टाइल एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. उनका स्टाइल और स्वैग देखकर तो इंटरनेट की जनता भी उनकी कायल हो गई है.

यह भी पढ़ें: 3BHK के लिए बेंगलुरु के शख्स का आया इतने हज़ार का बिजली बिल, चौंक गए लोग, पूछा- पूरी बिल्डिंग का भर रहे क्या?

दूल्हे के पापा की धमाकेदार एंट्री

एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे के पिता ने बहुत ही धमाकेदार एंट्री की. वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बाइक पर बैठकर स्टेज की ओर पहुंचते हैं. साथ ही बैकग्राउंड में फिल्म धुरंधर का दमदार टाइटल ट्रैक चल रहा था, जिसने इस एंट्री को पूरी तरह फिल्मी बना दिया. उनकी कमाल की एंट्री और स्वैग से भरे अंदाज ने माहौल को एकदम बिजली की तरह बदल दिया. वहां मौजूद मेहमान जोर‑जोर से चियर करने लगे और पूरा वेन्यू एक सेकंड में उत्साह से भर गया. जैसे-जैसे दूल्हे के पिता स्टेज के करीब पहुंचते गए, दूल्हा और दुल्हन अपनी खुशी रोक ही नहीं पाए. दोनों अपनी सीट से खड़े होकर चियर करने लगते हैं. इसके बाद दूल्हा भी बाइक की पिछली सीट पर बैठकर मोमेंट एन्जॉय करने लगता है. 

आप भी देखिए ये वायरल वीडियो

'एनर्जी नहीं, लेगेसी का इंट्रोडक्शन था'

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @official_rajeev_dance_academy नाम के हैंडल से शेयर किया गया है जिसपर अभी तक 1 मिलियन व्यूज और 51 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'एनर्जी नहीं, लेगेसी का इंट्रोडक्शन था'. वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'ससुर रॉक बहु शॉक्ड', दूसरे यूजर ने लिखा 'वाइब तो है', एक अन्य यूजर ने लिखा 'कूल फादर'. 

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
Delhi University में UGC कानून पर बवाल, Youtuber से धक्का-मुक्की! #DU Student Protest | NDTV India
Topics mentioned in this article