मौत को छूकर लौटा टूरिस्ट! बागा बीच पर पैरासेलिंग के दौरान हुआ खौफनाक हादसा

Viral Video: हवा में लहरों का मजा ले रहे टूरिस्ट के पैरों तले तब जमीन खिसक गई, जब 'मौत' बनकर टूटी पैरासेलिंग की रस्सी. गोवा के बागा बीच से आया यह खौफनाक मंजर देख आप भी एडवेंचर से पहले सौ बार सोचेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बीच आसमान में टूटी पैरासेलिंग की रस्सी, समंदर में गिरे टूरिस्ट का वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Goa Parasailing Accident Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों बागा बीच से रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है, जहां एक टूरिस्ट की पैरासेलिंग रस्सी बीच आसमान में ही टूट गई. वो शख्स सीधे 'मौत' के मुंह में यानी अरब सागर की लहरों में जा गिरा. इस वायरल वीडियो ने पूरे देश में तहलका मचा दिया है.

ये भी पढ़ें:-वंदे भारत के पायलट के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाईं महिलाएं, रुक गई ट्रेन! सोशल मीडिया पर छिड़ी नियमों की बहस

गोवा की खूबसूरती और वहां के वॉटर स्पोर्ट्स हर किसी को लुभाते हैं, लेकिन हाल ही में जो मंजर बागा बीच पर दिखा, उसने सबको सन्न कर दिया है. एक टूरिस्ट मजे से पैरासेलिंग कर रहा था, तभी अचानक एक झटके के साथ रस्सी टूट गई. वो शख्स बेबस होकर ऊंचाइयों से सीधे ठंडे समंदर में जा गिरा. गनीमत रही कि बोट क्रू ने फुर्ती दिखाई और उसे बचा लिया, वरना आज कहानी कुछ और ही होती. ये वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और लोग पूछ रहे हैं- क्या हम अपनी जान इन लापरवाह ऑपरेटरों के भरोसे छोड़ सकते हैं?

Advertisement

एडवेंचर या मौत का सामान? (Baga beach viral video)

ये कोई पहली बार नहीं है जब एडवेंचर के नाम पर किसी की जान आफत में आई हो. पिछले कुछ महीनों का रिकॉर्ड देखें तो रूह कांप जाती है. पिछले साल गोवा के ही केरी पठार से उड़ान भरने वाली एक पुणे की महिला और उनके इंस्ट्रक्टर की खाई में गिरने से मौत हो गई थी. वहीं टिहरी झील में भी एक ट्रेनी पैराग्लाइडर कंट्रोल खोने की वजह से बर्फीले पानी में गिर गया था. 

ये भी पढ़ें:-जमीन तिरछी और दीवारें टेढ़ी! ग्रीस के इस 'डगमगाते चर्च' का वीडियो देख चकरा जाएगा आपका भी दिमाग

Advertisement

इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा (Viral Video Goa Tourist Fall)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोग जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि गोवा के ऑपरेटरों को सिर्फ पैसों से मतलब है, सेफ्टी स्टैंडर्ड्स उनके लिए कोई मायने नहीं रखते. 'चलता है' वाली मानसिकता ने एडवेंचर स्पोर्ट्स को एक किस्म का 'डेथ वारंट' बना दिया है. ध्यान रखें कि एडवेंचर का शौक पालना अच्छी बात है, लेकिन किसी भी ऑपरेटर पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हो सकती है. गोवा पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है, लेकिन असली सेफ्टी आपके हाथ में है. अपनी ट्रिप एन्जॉय करें, पर इक्विपमेंट्स और ऑपरेटर की साख को चेक करना कभी न भूलें.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | एपिसोड 1: नया सृजन, नई सोच, नए क्रिएटर्स और संवादों का मंच