लोन लेकर खरीदा था पहला फ्लाइट टिकट, अब Microsoft में है बड़ा नाम, भारतीय महिला की कहानी वायरल

प्रियंका वर्गाडिया की यह कहानी बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो मुश्किल हालात भी रास्ता नहीं रोक सकते. कर्ज, संघर्ष और डर के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को सच कर दिखाया और आज वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संघर्ष से सफलता तक: लोन लेकर अमेरिका गईं, आज Microsoft में बड़ा नाम बनीं

भारतीय मूल की टेक प्रोफेशनल प्रियंका वर्गाडिया की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. उन्होंने अपने संघर्ष और सफलता का सफर शेयर किया, जो लाखों लोगों को प्रेरित कर रहा है. प्रियंका ने बताया, कि उन्होंने अपनी पहली फ्लाइट भारत से अमेरिका जाने के लिए ली थी, जो एक तरह से वन-वे यात्रा थी. इस सफर के लिए उन्होंने 40 लाख रुपये का स्टूडेंट लोन लिया था. इतना ही नहीं, इस लोन के लिए उनके पिता ने अपनी जमीन तक गिरवी रख दी थी, और उनका फ्लाइट टिकट भी उधार के पैसों से खरीदा गया था.

नए देश में संघर्ष और चुनौतियां

अमेरिका पहुंचने के बाद प्रियंका के लिए सब कुछ आसान नहीं था. वहां का एजुकेशन सिस्टम भारत से बिल्कुल अलग था, जिससे उन्हें शुरुआत में काफी दिक्कत हुई. पहला सेमेस्टर उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा. पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें खुद खाना बनाना, सफाई करना और अपने खर्चों को संभालना भी सीखना पड़ा. सबसे बड़ी चिंता यह थी कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें जल्द से जल्द नौकरी हासिल करनी होगी, ताकि वह अपना लोन चुका सकें. यह दबाव हर समय उनके मन में बना रहता था.

देखें Video:

मेहनत और हिम्मत से मिली सफलता

इतनी मुश्किलों के बावजूद प्रियंका ने हार नहीं मानी. उन्होंने बताया कि उम्मीद और आत्मविश्वास ही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता रहा. धीरे-धीरे उन्होंने अपने करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं और Microsoft, Google और Intel जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया. आज वह माइक्रोसॉफ्ट में सीनियर डायरेक्टर, डेवलपर GTM और मार्केटिंग के पद पर कार्यरत हैं.

Advertisement

पहली उड़ान हमेशा रहेगी खास

प्रियंका ने बताया, कि उनके करियर में कई उपलब्धियां आईं, लेकिन एक पल उनके लिए सबसे खास रहा, जब उन्होंने अपने माता-पिता को अपनी ग्रेजुएशन के लिए अमेरिका बुलाया. यह उनके माता-पिता की पहली फ्लाइट थी, जो उनके लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण था. उन्होंने कहा, कि भले ही वह आगे कितनी भी उड़ानें भरें, लेकिन उनकी पहली फ्लाइट हमेशा उनके दिल के सबसे करीब रहेगी.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: 12 लाख कमाने वाली महिला ने 75 लाख की नौकरी के लिए किया अप्लाई, रिजेक्ट होने पर किया सेलिब्रेट, जानिए क्यों?

बेटे ने मां को दिया ज़िंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज, सामने लाकर खड़ा कर दिया उनके बचपन का क्रश और फिर जो हुआ...

काबिनी जंगल में शावकों की मस्ती, मां के साथ खेलते दिखे नन्हे बाघ, Video देख खुश हो जाएगा दिल

Featured Video Of The Day
Iran War: Mojtaba Khamenei नहीं तो किससे हो रही Secret Deal, Trump के Top Leader वाले बयान से खलबली