1970 के पुराने फोन को बना दिया AI असिस्टेंट! सिर्फ 2300 रु में बना इंजीनियर का अनोखा जुगाड़ वायरल

बेंगलुरु के एक शख्स ने अपने दादाजी के 1970 के पुराने रोटरी फोन को AI असिस्टेंट में बदल दिया. Hey Kiri बोलते ही यह फोन कई काम कर देता है. इस अनोखे प्रोजेक्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिर्फ 2300 रुपये में बना डाला AI असिस्टेंट, दादाजी के पुराने फोन का ऐसा इस्तेमाल

पुरानी चीजों को नए तरीके से इस्तेमाल करना हमेशा लोगों का ध्यान खींचता है. बेंगलुरु के एक टेक प्रेमी ने ऐसा ही अनोखा प्रयोग किया है. उन्होंने 1970 के दशक के एक पुराने रोटरी टेलीफोन को आधुनिक AI असिस्टेंट में बदल दिया. इस अनोखे प्रोजेक्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

दादाजी के पुराने फोन से बना AI असिस्टेंट

एक्स पर पंकज नाम के यूजर ने अपने इस अनोखे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया कि वह आधुनिक स्मार्ट स्पीकर्स जैसे प्लास्टिक के डिवाइस से बात करके थक गए थे. इसी वजह से उन्होंने अपने दादाजी के पुराने रोटरी फोन को AI असिस्टेंट में बदलने का फैसला किया. बाहर से यह फोन बिल्कुल 1970 के दशक के पुराने टेलीफोन जैसा ही दिखाई देता है, लेकिन अंदर से यह एक आधुनिक AI सिस्टम की तरह काम करता है.

Hey Kiri बोलते ही शुरू हो जाता है काम

पंकज ने बताया कि इस फोन का इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है. जैसे ही फोन का रिसीवर उठाया जाता है, सिस्टम आवाज सुनने के लिए तैयार हो जाता है. इसके बाद Hey Kiri बोलते ही AI असिस्टेंट सक्रिय हो जाता है. यूजर इससे कई तरह के काम करवा सकता है, जैसे कैब बुक करना, मीटिंग शेड्यूल करना, मैगी ऑर्डर करना, लाइट बंद करना या ईमेल का सार बताना.

Advertisement

सिर्फ 2300 रुपये में तैयार किया सिस्टम

इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसकी कम लागत है. पंकज के अनुसार उन्होंने पूरा सेटअप लगभग 2,307 रुपये में तैयार किया. अब यह फोन उनके डेस्क पर एक सजावटी वस्तु के साथ-साथ एक उपयोगी AI इंटरफेस के रूप में भी काम करता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

पंकज ने अपने पोस्ट के साथ इस फोन की तस्वीरें और एक छोटा डेमो वीडियो भी शेयर किया. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे यह पुराना फोन AI असिस्टेंट की तरह काम करता है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस प्रोजेक्ट की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, आप सच में कमाल हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा मुझे आपका पुराना फोन पसंद आया. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि पुराने हार्डवेयर का इस्तेमाल करके नई चीज बनाना सीखने का एक मजेदार तरीका है.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: समुद्र तट पर 30 फीट लंबी रहस्यमयी मछली को देखते ही लोगों में फैला डर, क्यों इसे मनहूस मानते हैं जापान के लोग!

कुत्तों को घुमाते वक्त समुद्र तट पर मिले 2000 साल पुराने इंसानी पैरों के निशान, कपल की सैर बनी ऐतिहासिक खोज

अमेरिका में मिला 20 करोड़ साल पुराना डायनासोर जैसा दिखने वाला अनोखा जीव, असलियत जान चौंके वैज्ञानिक

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग के बीच इजरायल और लेबनान में कैसे हैं हालात? Ground Report से समझिए