फिल्मी नहीं रियलिटी...हमशक्ल दूल्हों की जुड़वां दुल्हनें, एक ही मंडप में चारों ने लिए सात फेरे

Twin Wedding: सोचिए एक ऐसी शादी का नजारा...जहां दूल्हा दुल्हन को पहचानना भी आसान न हो. आईना भी शायद एक पल को कन्फ्यूज हो जाए. तेलंगाना में कुछ ऐसा ही दिलचस्प वाकया हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तेलंगाना का गांव बना 'रियल लाइफ फिल्म' का सेट, जुड़वां भाइयों ने जुड़वां बहनों से रचाई शादी

Twin brothers marry twin sisters In Telangana: तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में हुई यह डबल ट्विन वेडिंग अब पूरे इलाके में चर्चा का सबब बन गई है. घनपुर गांव के जुड़वां भाई विजय और विनय ने देमी कलां की जुड़वां बहनों कीर्तन और कीर्ति से एक ही मंडप में सात फेरे लिए. चारों की शक्ल सूरत इतनी मिलती जुलती थी कि, मेहमानों को बार-बार गौर से देखना पड़ रहा था कि कौन किसका जोड़ा है.

ये भी पढ़ें:-दुल्हन पर फूलों की जगह हुई पैसों की भयंकर बारिश, ससुराल वालों ने बहूरानी पर उड़ाए 8.5 करोड़ के नोट

एक जैसी शक्ल, एक जैसा लिबास (Double Twins Marriage)

शादी में सबसे ज्यादा हैरत उस वक्त हुई जब दोनों जोड़े एक साथ मंच पर बैठे. ऐसा लग रहा था मानो एक ही जोड़ी की चार तस्वीरें सामने हों. चारों ने एक जैसे पारंपरिक कपड़े पहने थे, जिससे कन्फ्यूजन और बढ़ गया. गांव वालों के मुताबिक, उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा दुर्लभ संयोग देखा. परिवारों ने बताया कि दोनों घरों के बीच पहले से ताल्लुक थे. जब यह पता चला कि दोनों तरफ जुड़वां बच्चे हैं, तो रिश्ता और भी खास हो गया. धीरे-धीरे बात आगे बढ़ी और एक ही शुभ मुहूर्त में चारों ने विवाह बंधन में बंधने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें:-दुल्हन के भाई ने जीजा के खानदान को गिफ्ट में दिए 24 कैरेट 'Gold के बिस्कुट', डिब्बा खुलते ही हक्के-बक्के रह गए लोग

कैसा रहा शादी का माहौल (unique wedding ceremon)

शादी का माहौल हंसी, मजाक और खुशियों से भरा रहा. मेहमान आपस में शर्त लगा रहे थे कि कौन सा दूल्हा किस दुल्हन के साथ है. सोशल मीडिया पर इस ट्विन ब्रदर्स ट्विन सिस्टर्स वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग इसे परफेक्ट ट्विन मैच और किस्मत का कमाल बता रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-करोड़ों की सैलरी और शादी से पहले शर्त...OpenAI महिला कर्मचारी ने कहा- इस शर्त के बिना नहीं करूंगी शादी

अनोखी भारतीय शादी (Viral wedding story)

ऐसी शादी बहुत कम देखने को मिलती है. यह सिर्फ एक अनोखा संयोग नहीं, बल्कि परिवारों के बीच गहरी समझ और अपनापन भी दिखाती है. डबल ट्विन वेडिंग, Telangana twin wedding, Kamareddy marriage, जुड़वां भाइयों की शादी, twin sisters marriage जैसे कीवर्ड्स अब सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं. यह शादी बताती है कि कभी-कभी जिंदगी फिल्मी कहानी से भी ज्यादा दिलचस्प होती है. एक मंडप में चार दिलों का मिलन, सच में कुदरत का खूबसूरत करिश्मा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-महिला का अजीबोगरीब कारनामा...पहले खुद से की शादी और फिर खुद को ही दे दिया तलाक, नहीं भाया अपना ही साथ!

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Lucknow Blue Drum Case: अक्षत ने पिता को क्यों मार डाला? शव के टुकड़े-टुकड़े कैसे कर दिये?