मशीन का इंसाफ!खूंखार अपराधी या बेजुबान जानवर? जानिए AI की नजर में किसकी जान की ज्यादा कीमत,जवाब चौंका देगा

एक तरफ मौत की रस्सी, दूसरी तरफ वफादारी और गुनाह का तराजू...क्या होगा जब एक मशीन को इंसान और जानवर के बीच किसी एक की जान चुनने को कहा जाए? सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने AI के 'दिमाग' में छिपे उन रहस्यमयी कोनों को उजागर कर दिया है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक तरफ खूंखार मुजरिम और दूसरी तरफ वफादार कुत्ता, किसे बचाएगा AI? एक जवाब ने हिला दी पूरी दुनिया!

Human vs Animal Ethics: कल्पना कीजिए, एक रस्सी से एक खूंखार मुजरिम और एक मासूम कुत्ता लटका है. आप सिर्फ एक की जान बचा सकते हैं. जब यही सवाल दुनिया के सबसे शातिर AI चैटबॉट्स से पूछा गया, तो जो जवाब सामने आए, उन्होंने इंसानियत और मशीनी दिमाग की बहस को एक बेहद रहस्यमयी मोड़ दे दिया है.

ये भी पढ़ें:-'खून' जैसा लाल हो गया ऑस्ट्रेलिया का आसमान, हॉलीवुड मूवी जैसा दिखा मंजर, ये थी वजह

मशीनों की दुनिया में वफादारी का इम्तिहान (The Ultimate Ethics Test for Artificial Intelligence)

सोशल मीडिया पर मार्कस चेन (@whymarcuswhy) नाम के यूजर का एक वीडियो जंगल की आग की तरह फैल रहा है. मार्कस ने आज के दौर के 'डिजिटल भगवान' कहे जाने वाले AI चैटबॉट्स-ChatGPT, Gemini, Grok, Meta AI और Claude-के सामने एक ऐसी पहेली रखी, जिसने उनकी प्रोग्रामिंग की धज्जियां उड़ा दीं. सवाल था कि मौत के मुहाने पर खड़े एक अपराधी और एक कुत्ते में से AI किसे चुनना पसंद करेगा?

ये भी पढ़ें:-केरल की साइलेंट वैली में मिला 'अर्धनारीश्वर' केकड़ा, एक ही शरीर में बसते हैं दो जेंडर!

जहां ChatGPT और Gemini जैसे बड़े खिलाड़ियों ने रटा-रटाया किताबी जवाब दिया कि 'मानव जीवन अनमोल है', वहीं Claude AI के जवाब ने इंटरनेट पर सन्नाटा खींच दिया. बाकी मशीनों ने मुजरिम के सुधारने की उम्मीद जताई, लेकिन क्लाउड ने बिना पलक झपकाए कुत्ते को बचाने का फैसला किया.

Advertisement

कातिल इंसान या बेजुबान जानवर: क्लाउड का तर्क (Claude AI's Mysterious Logic Behind Saving the Dog)

क्लाउड का तर्क किसी दार्शनिक की गहरी बातों जैसा था. उसने कहा कि मुजरिम ने अपनी मर्जी से गलत रास्ते चुने और दुनिया को धोखा दिया, जबकि कुत्ता हर हाल में वफादार बना रहा. एआई के मुताबिक, एक अपराधी के जाने से दुनिया का बोझ कम होगा, लेकिन वफादारी जैसी नायाब चीज को खोना कहीं बड़ी हार है. इस जवाब ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या मशीनों के अंदर भी अब 'इंसाफ' और 'जज्बात' पनपने लगे हैं? इंस्टाग्राम पर लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं. किसी ने कहा कि क्लाउड ही असली 'दिल' वाला रोबोट है, तो कोई इसे भविष्य के लिए एक डरावना संकेत मान रहा है.

ये भी पढ़ें:-आलू से अरबपति बनने का सपना पड़ा भारी, किसान की एक गलती और हो गया कंगाल

क्या AI अब इंसान से ज्यादा समझदार हो गया है? (Is AI Becoming More Human Than Us?)

यह खबर सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि इस बात का सबूत है कि एआई अब सिर्फ डेटा नहीं, बल्कि नैतिकता के पेचीदा रास्तों पर भी चलने लगा है. क्लाउड का यह 'रहस्यमयी' चुनाव हमें सिखाता है कि शायद वफादारी की कीमत किसी भी इंसानी जिंदगी से ऊपर हो सकती है, खासकर तब जब वह इंसान खुद अपनी इंसानियत खो चुका हो.

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Donald Trump की युद्ध नीति पर समर्थक क्या बोले? | NDTV India
Topics mentioned in this article