बेटी ने मम्‍मी की शादी में शेयर की नए पापा की तस्‍वीर, लोगों का दिल छू गया इंस्टाग्राम पोस्ट, बोले- लवली फैमिली

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक बेटी ने अपनी मां की दूसरी शादी के बेहद प्यारे और खास पलों को साझा किया है. वीडियो में शादी के दौरान के खूबसूरत पल नजर आते हैं, जिन्हें देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वायरल वीडियो

Viral Video: इंटरनेट पर हर दिन अलग‑अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. ऐसा ही एक भावुक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसने यूजर्स के दिल को छू लिया है. इस वीडियो में एक बेटी ने अपनी मां की दूसरी शादी के बेहद प्यारे और खास पलों को साझा किया है. वीडियो में शादी के दौरान के खूबसूरत पल नजर आते हैं, जिन्हें देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. माता‑पिता की शादी की पहली सालगिरह के मौके पर पूजा भटनागर ने यह दिल छू लेने वाला वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी शादी की झलकियां शामिल हैं. एक बेटी के लिए अपनी मां को दोबारा प्यार पाते हुए देखना बेहद खास पल होता है  पूजा के लिए भी यह पल इतना सुंदर और यादगार था कि उन्होंने इसे इंटरनेट पर शेयर करने का फैसला किया, और देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें: 70 की उम्र का प्यार! पति ने पत्नी को जगाते हुए गाया ‘क्या खूब लगती हो', Video ने छू लिया दिल

    मां की दूसरी शादी की साक्षी बनी बेटी

    वायरल वीडियो पर टेक्स्ट में लिखा है 'POV- you see your mother marry her soulmate'. वीडियो में पूजा की मम्मी की दूसरी शादी के कुछ खास पल हैं, जिसमें वे दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं और नए पापा भी काफी क्यूट लग रहे हैं. पूजा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'किसी को पता नहीं चलेगा कि मैंने उस दिन कितने आंसू बहाए; बेशक खुशी के आंसू. मुझे आज भी बहुत खुशी है कि मैंने यह देखा. मेरी मम्मी की शादी. अगर मुझे अब कुछ पता है, तो वह यह है कि सच्चा प्यार हमेशा जीतता है. मेरे प्यारे माता-पिता को शादी की पहली सालगिरह मुबारक. कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं.'

    आप भी देखिए ये वीडियो

    कमेंट सेक्शन में यूजर्स दे रहे अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं

    वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pooja_bhatnagar_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो पर अभी तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 94 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'क्लेक्टिव हीलिंग', दूसरे यूजर ने लिखा 'न्यू पापा इज सो क्यूट', एक अन्य यूजर ने लिखा 'लवली फैमिली'. इसके अलावा कई यूजर्स ने अपनी इमोजी के जरिए अपने-अपने रिएक्शन्स दिए हैं. 

    Advertisement

    Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

    Featured Video Of The Day
    कार और बस में टक्कर, 6 लोग जिंदा जले- VIDEO में दिखा आग का प्रचंड रूप
    Topics mentioned in this article