चीन की 25 साल की एक युवती इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. Chen Qin नाम की इस लड़की ने अपनी अनोखी कला से लोगों को हैरान कर दिया है. वह गाजर को सिर्फ अपने दांतों की मदद से बेहद खूबसूरत और बारीक मूर्तियों में बदल देती है.
गाजर से बना डाली चीन की दीवार
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, Chen Qin की कला इतनी खास है कि उसने गाजर से चीन की महान दीवार और पीली सारस की मीनार जैसी मशहूर जगहों की हूबहू प्रतिकृतियां बना डाली हैं. इतना ही नहीं, वह छोटे-छोटे जानवर, कार्टून कैरेक्टर और पारंपरिक डिज़ाइन जैसे फीनिक्स क्राउन और मियाओ समुदाय की चांदी की टोपी भी बनाती है.
'टूथ स्कल्प्टर' के नाम से पहचान
Chen Qin खुद को इंटरनेट की पहली टूथ स्कल्प्टर बताती हैं. उनकी कला इतनी सटीक होती है कि लोग मजाक में कहते हैं कि जैसे उनके मुंह में कोई 3D प्रिंटर छिपा हो. उन्होंने बताया कि वह पेशे से कलाकार नहीं हैं, बल्कि उन्होंने ग्राफिक डिजाइन और 3D मॉडलिंग की पढ़ाई की है. बचपन से ही उन्हें पेंटिंग का शौक था. उनकी यह अनोखी कला Spring Festival 2025 के दौरान शुरू हुई, जब वह गाजर खाते-खाते अनजाने में उसे अलग-अलग आकार देने लगीं. इसके बाद उन्होंने इसे गंभीरता से लेना शुरू किया.
एक मूर्ति बनाने में लगता है एक हफ्ता
वह गाजर को सिर्फ टुकड़ों में काटने के लिए चाकू का इस्तेमाल करती हैं, बाकी पूरा काम अपने दांतों से करती हैं. Chen Qin को जटिल डिजाइन बनाने में करीब एक हफ्ते का समय लग जाता है. अब तक वह 100 से ज्यादा गाजर की मूर्तियां बना चुकी हैं और बच्चों को इतिहास की कहानियां भी अपनी कला के जरिए सुनाती हैं.
हालांकि, इस अनोखी कला के कुछ नुकसान भी हैं. Chen Qin ने बताया, कि उन्हें अक्सर दांतों और गालों में दर्द होता है, और समय के साथ उनके जबड़े का आकार भी थोड़ा बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें: बोतल में पेट्रोल नहीं मिला तो किया अजीब जुगाड़, बाइक की टंकी ही निकालकर उठा लाया शख्स, वायरल हो रहा Video
CNG पंप पर दिखा गाड़ियों का गजब संयोग, नंबर प्लेट देखकर लोग रह गए हैरान!
घर का किराया नहीं दे पाए तो होटल में शिफ्ट हो गया कपल, सालाना हो रही 11 लाख रुपये की बचत!














