हैवी ड्राइवर...खड़ी पहाड़ी पर पलक झपकते ही मकड़ी की तरह चढ़ी कार, देख डर से कांप उठेगा कलेजा

Car Stunt Video: सोचिए, एक ऐसी पहाड़ी जहां खड़े होना भी मुश्किल हो और वहां एक कार ऐसे चढ़ जाए जैसे उसे जमीन ने पकड़ रखा हो. वीडियो देखकर लोगों की सांस अटक गई है. आखिर ये 'जादू' है या जबरदस्त ड्राइविंग स्किल?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ग्रैविटी को चुनौती देती कार, खड़ी चट्टान पर दिखा कमाल, लोगों ने कहा ये तो कमाल है

Shocking Video Car Climbing Steep Mountain: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए कह नहीं सकते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो लोगों के होश फाख्ता कर रहा है, जिसे देखकर यकीनन कोई भी दांतों तले उंगली दबा ले. वायरल हो रहे इस Car Stunt Video में एक ऑफ रोड कार खड़ी और दुर्गम पहाड़ी पर ऐसे चढ़ती दिख रही है, मानो उसे गुरुत्वाकर्षण का कोई डर ही न हो. न कार पीछे फिसलती है, न बैलेंस बिगड़ता है. बस इंजन की गूंज और ड्राइवर का जबरदस्त कंट्रोल.

ये भी पढ़ें:-480 की रफ्तार से दौड़ेगी ये अनोखी ट्रेन, 90 मिनट में शहर पार...1 घंटे में दिल्ली से कानपुर!

खड़ी पहाड़ी पर हैरतअंगेज कार स्टंट (Amazing Car Stunt on Steep Hill)

वीडियो में देखा जा सकता है कि, ड्राइवर पहले कार को पहाड़ी के सामने रोकता है. फिर जैसे ही एक्सीलरेटर दबाता है, कार धीरे-धीरे ऊपर बढ़ती जाती है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि चढ़ाई इतनी तेज है कि आम गाड़ी तो आधे रास्ते में ही हार मान ले, लेकिन ये Off Road Car बिना फिसले सीधे ऊपर पहुंच जाती है. इंस्टाग्राम पर rockcrawldaily नाम के अकाउंट से शेयर हुए इस Viral Video को लाखों लोग देख चुके हैं. हजारों यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि ऐसा स्टंट फिल्मों में ही देखा था.

सोशल मीडिया पर मचा शोर (Social Media Reaction on Viral Car Video)

कमेंट सेक्शन में लोगों की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कोई लिख रहा है, ग्रैविटी छुट्टी पर चली गई क्या, तो कोई कह रहा है, गाड़ी नहीं, ड्राइवर का जिगर मजबूत है. हालांकि एक्सपर्ट मानते हैं कि ऐसी स्टंट ड्राइविंग में स्पेशल टायर, लो गियर रेशियो और 4x4 टेक्नोलॉजी का अहम रोल होता है. यह सिर्फ रोमांच नहीं, बल्कि तकनीक और स्किल का कॉम्बिनेशन है.

ये भी पढ़ें:-90% लोग नहीं जानते होंगे गैस सिलेंडर पर लिखे नंबर का राज? सिलेंडर लेते समय जरूर रखें ध्यान

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Featured Video Of The Day
Ajit Pawar Plane Crash | प्लेन हादसे को लेकर एकजुट पवार परिवार, 'रोहित को खतरा'- Supriya Sule